{"_id":"61fd61e4dbd3dc3ca626e522","slug":"notification-of-legislative-council-local-body-elections-issued-mau-news-vns636980565","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। विधान परिषद की चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जनपद में जारी हो गई। आजमगढ़ मऊ स्थानीय निकाय विधान परिषद के लिए मतदान तीन मार्च को होंगे। जिले में दस मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 11 फरवरी नियत की गई है। इस संबंध में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी बीपी सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी जानकारी दी गई।
विधान परिषद की चुनाव की तैयारियों के संबंध में अपर जिलाधिकारी भानु प्राप्त सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना चार फरवरी,2022 से लागू हो चुकी है। नामांकन के लिए अंतिम तिथि 11 फरवरी तक है। नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी को होगी। जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 फरवरी है। मतदान तीन मार्च को होगा जबकि मतगणना आठ दिन बाद 12 मार्च को होगी। एडीएम ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव की तैयारियों को सकुंशल संपन्न कराने की पूरी मुकम्मल तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर इसमें किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो उसकी सूचना उपलब्ध तत्काल उपलब्ध कराएं। उसका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कराया जायेगा। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी हर्षिता तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री नूपुर अग्रवाल, बीएसपी जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार, रामधनी चौहान समाजवादी पार्टी, जिया उलहसन राष्ट्रीय लोक दल,राम अशीष यादव सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।