फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notice to SSO-Service Provider in case of death of contract lineman

Mau News: संविदा लाइनमैन की मौत के मामले में एसएसओ-सर्विस प्रोवाइडर को नोटिस

Sun, 17 Nov 2024 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Notice to SSO-Service Provider in case of death of contract lineman
हलधरपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शुक्रवार की शाम संविदा लाइनमैन की मौत के मामले में शनिवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम के आला अधिकारियों की टीम ने जांच की। इसमें एसएसओ की लापरवाही सामने आने पर एसएसओ सहित सर्विस प्रोवाइडर को नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शुक्रवार की शाम ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खामी को ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आने से विद्युत उपकेंद्र में तैनात संविदा लाइनमैन रामबचन यादव की शुक्रवार की शाम ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खामी को ठीक करने के दौरान मौत हो गई थी। घटना के दिन विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता ने मौका मुआयना किया था। दूसरे दिन अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में निगम के आला अधिकारियों की टीम ने हलधरपुर विद्युत उपकेेंद्र का निरीक्षण किया। इसमें विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ की लापरवाही सामने आई। अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार का कहना है कि निरीक्षण में प्रथम दृष्टया एसएसओ की लापरवाही सामने आई है। सर्विस प्रोवाइडर और एसएसओ को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed