फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notice to PCF purchasing center in-charge if purchase does not accelerate

खरीद में तेजी न आने पर पीसीएफ के क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस

Mon, 15 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Notice to PCF purchasing center in-charge if purchase does not accelerate
मऊ। गेहूं क्रय कार्य शुरू होने के बाद भी खरीद में तेजी न आने से शासन की तरफ से क्रय केंद्र प्रभारियों को गांवों में डोर-टू डोर जाकर सचल क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीद करने का फरमान जारी किया गया है। लेकिन अधिकांश क्रय केंद्र प्रभारी सिर्फ खानापूर्ति कर कार्य की इतिश्री कर दे रहे हैं। अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष 43 प्रतिशत खरीद हो पाई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा ने रतनपुरा, कोपागंज, फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्रों का दौरा किया। पीसीएफ के क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

किसानों को गेहूं की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार की तरफ से जिले में 55 क्रय केंद्र खोले गए हैं। गेहूं खरीद की जिम्मेदारी खाद्य एवं विपणन विभाग, पीसीएफ, यूपी एग्रो तथा एफसीआई को सौंपी गई है। गेहूं खरीद का लक्ष्य 53 हजार एमटी निर्धारित किया गया है। अब तक सिर्फ 22799.63 एमटी ही खरीद हो सकी है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से गेहूं खरीद में तेजी लाने के लिए एजेंसियों को डोर-टू डोर जाकर सचल क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीद करने का फरमान जारी किया गया है। लेकिन पीसीएफ एजेंसी से संबद्ध अधिकांश क्रय केंद्र प्रभारी सचल क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीद करने में खानापूर्ति कर रहे हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा ने वीके सिन्हा ने रतनपुरा, कोपागंज, फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्रों का दौरा कर खरीद का जायजा लिया। निरीक्षण में पीसीएफ के क्रय केंद्र प्रभारियों की तरफ से सचल क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीद करना नहीं पाया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने लापरवाह क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया है। इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा का कहना है कि समीक्षा की जा रही है। सचल क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने में पीसीएफ के क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम एजेंसी लक्ष्य खरीद
खाद्य व विपणन विभाग 25000एमटी 10745.74एमटी
पीसीएफ 20000 एमटी 10540एमटी
यूपी एग्रो 5000 एमटी 547.95एमटी
एफसीआ 5000 एमटी 964.95एमटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed