फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notice to Nine Co-coordinators

नौ सह समन्वयकों को नोटिस

Wed, 10 Apr 2019 11:29 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 10 Apr 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
Notice to Nine Co-coordinators
डायट में ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम की बैठक लेते बीएसए आेपी त्रिपाठी। - फोटो : mau
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओपी त्रिपाठी के अध्यक्षता में बुधवार को हुई। बैठक में अनुपस्थित नौ सह समन्वयकों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। 
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश से आए प्रथम संस्था के समन्वयक दीपक गुप्ता, अजय वर्मा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पूरे प्रदेश में जनपद मऊ की अब तक की स्थिति को रखते हुए बताया कि  शिक्षा के स्तर में पूरे प्रदेश में जनपद मऊ का स्थान सातवां है।
विज्ञापन


बीएसए ने कहा कि जिला और ब्लॉकस्तरीय अनुश्रवण टीम से फीडबैक पर चर्चा एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा कार्यक्रम को और बेहतर करने के लिए अनुश्रवण की कार्य योजना और शिक्षकों द्वारा बच्चों के लर्निंग लेवल में वृद्धि के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य 20 मई तक कक्षा एक,  दो तक के सभी बच्चे कम से कम शब्द स्तर पर होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की उपस्थिति कक्षा के अनुरूप कम से कम 80 प्रतिशत, शिक्षण कार्य कक्षा के स्तर अनुसार टूल किट एवं टीएलएम का प्रयोग प्रशिक्षण के अनुरूप कराए जाएं।  बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जनपद नोडल रूपेश पांडे, जिला संदर्भदाता चंद्रापीड मिश्र, अखिलेश मौर्य, सुनीता यादव, जिला समन्वयक प्रशिक्षण चंद्रधर यादव, गजेंद्र सिंह, दीपक गुप्ता, अजय वर्मा, विजय खन्ना के साथ सभी ब्लॉक संदर्भदाता अादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed