फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notice to 198 schools uploading less enrollment on the portal

Mau News: पोर्टल पर कम नामांकन अपलोड करने वाले 198 विद्यालयों को नोटिस

Sun, 09 Jul 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Notice to 198 schools uploading less enrollment on the portal
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नोटिस जारी किए जाने के बाद भी कई विद्यालयों की ओर से विद्यार्थियों का वास्तविक डाटा यू डायस पोर्टल पर अपलोड करने में लापरवाही बरती जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सख्त रवैया अपनाते हुए 198 मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों को अंतिम नोटिस जारी किया है। पोर्टल पर कम नामांकन अपलोड करने वाले विद्यालयों के डाटा का सत्यापन कराया जाएगा। संकुल शिक्षक डाटा का सत्यापन करेंगे। संकुल शिक्षकों की रिपोर्ट में डाटा गलत मिलने पर संबंधित विद्यालयों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। साथ ही विद्यालय संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए पारदर्शिता को लेकर शासन की ओर से यू डायस पोर्टल विकसित किया गया है। शिक्षा सत्र 2023-24 का चौथा माह चल रहा है, लेकिन अब तक शिक्षा सत्र 2022-23 की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है। काफी संख्या में निजी विद्यालय संचालकों ने वर्ष 2021-22 में पोर्टल पर विद्यार्थियों का नामांकन 100 से ऊपर दिखाया था। अब सरकार की तरफ से डाटा आनलाइन करने में सख्ती दिखाई गई तो 198 विद्यालयों ने ही पोर्टल पर 10 से 20 नामांकन अपलोड किया है। विभाग ने नोटिस जारी कर डाटा सुधार करने का अंतिम मौका दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही विभाग की तरफ से विद्यालयों में हुए नामांकन का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए 92 संकुल शिक्षकों को डाटा सत्यापन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों की मानें तो सत्यापन में अपलोड डाटा गलत पाए जाने पर संबंधित विद्यालय की मान्यता रद्द की जाएगी। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय का कहना है कि यू डायस पोर्टल पर कम नामांकन अपलोड करने वाले 198 विद्यालयों का डाटा सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन रिपोर्ट में गलत डाटा मिलने पर संबंधित विद्यालय की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। साथ ही विद्यालय संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed