फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Not only shops in Hotspot area, banks will also remain closed: DM

हॉटस्पाट क्षेत्र में दुकानें ही नहीं बैंक भी रहेंगे बंद ः डीएम

Sat, 18 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Not only shops in Hotspot area, banks will also remain closed: DM
मऊ। शहर के हॉट स्पॉट क्षेत्र में दुकानों को छोड़िए बैंक, एलआईसी सहित अन्य सरकारी प्रतिष्ठान नहीं खुलेेगा। क्योंकि सहादतपुरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया का पूरा स्टाफ कोरोना से संक्रमित हो चुका है। ऐसे में जनता डिजिटल भुगतान करना सीख ले। ताकि उन्हे दिक्कतों का सामना न करना पड़े। यह जानकारी जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दी।
विज्ञापन

बोले मऊ शहर में बरवक्त 29 हॉटस्पॉट है, एक हॉट स्पॉट ढाई सौ मीटर का होता है, यदि दो मरीज है तो यह परिधि 500 मीटर का हो जाएगा। इसके बाद ढाई सौ मीटर का बफर जोन तय हो जाएगा। जबकि शहर का कोई मुहल्ला संक्रमण से बचा नहीं है। इस तरह से गाजीपुर तिराहे से रोडवेज होते हुए पूरा शहर कोरोना मरीजों से पटा पड़ा है। शायद ही कोई हॉटस्पॉट ऐसा हो जहां एक मरीज हो?
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि सभी लोग डिजिटल से पेमेंट करने की आदत डाल लें। तभी सहुलियत होगी, वैसे सहादतपुरा मुहल्ला स्थित बैक आफ इंडिया के सारे कर्मचारी संक्रमित हो चुकें है, ऐसे में शायद ही कोई बैंक खोलने की हिम्मत जुटाएगा। फिलहाल बैंकर्स से बात की जाएगी। डीएम ने जिले के लोगों से अपील किया कि वो कोरोना से बचाव के लिए जारी उपायों का पालन करें। तभी इस समस्या से निजात मिलेेगी। डीएम ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरो से निकले तो मास्क लगाकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed