फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Not only farm owners but sharecroppers can also register for wheat sale: Additional District Officer

खेत के मालिक ही नहीं बटाईदार भी गेहूं विक्रय के लिए करा सकते हैं पंजीकरण : अपर जिला अधिकारी

Sat, 23 Mar 2024 03:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:40 PM IST
विज्ञापन
Not only farm owners but sharecroppers can also register for wheat sale: Additional District Officer
मऊ। अब खेत के मालिक ही नहीं बटाईदार भी गेहूं विक्रय के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह कहना है कि अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह का। वह शुक्रवार को रबी विपणन वर्ष 2024-25 को लेकर गेहूं खरीद की कार्यशाला में बोल रहे थे। कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया था। किसी भी क्रय केंद्र से किसानों के बिना गेहूं क्रय केंद्र से वापस लौटने की शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विपुल कुमार सिन्हा ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2024-25 योजना के तहत जनपद में कुल 61 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इस वित्तीय वर्ष में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है, वहीं जनपद के लिए रबी विपणन वर्ष 2024-25 के लिए कुल 35000 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ष गेहूं खरीद की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए शासन की ओर से कई सुधार किए गए हैं, जिनमें किसानों का पंजीकरण क्रय केंद्रों पर ही करने की सुविधा, निकटस्थ जनपद के गांव के किसानों की ओर से समीप के क्रय केंद्र पर गेहूं विक्रय की सुविधा, बटाईदार की ओर से स्वयं पंजीकरण करा कर गेहूं विक्रय करना आदि जैसी सुविधा शामिल है, जिससे गेहूं की खरीद अधिक से अधिक हो सके। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने वित्तीय वर्ष में धान क्रय की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि गत वर्ष गेहूं क्रय की स्थिति संतोषजनक न होने के कारण समस्त एजेंसियों के जिला प्रतिनिधियों एवं केंद्र प्रभारियों को निर्धारित लक्ष्य की तुलना में गेहूं की खरीद करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समस्त क्रय केंद्रों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग होगी, ऐसे में सभी केंद्र प्रभारी अधिक से अधिक गेहूं की खरीद करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

पंजीकरण तेज कराने का निर्देश
किसानों के पंजीकरण की धीमी प्रगति पर अपर जिला अधिकारी ने ग्रामीण स्तर पर कार्यरत कृषि, आपूर्ति एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों काो निर्देश दिया कि वह किसानों का रजिस्ट्रेशन तेज कराएं। साथ ही समस्त केंद्र प्रभारियों को किसानों से अच्छा व्यवहार करने एवं क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं की खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

250 क्विंटल पर किसान घर से बेच सकेंगे गेहूं, क्रय केंद्र जाने की जरूरत नहीं
किसी भी ग्राम सभा में 250 क्विंटल से अधिक गेहूं खरीद की संभावना पर मोबाइल पर्चेज की सुविधा भी है। इसके लिए पूर्व में किसानों से बात कर उन्हें मोबाइल पर्चेज की सुविधा देते हुए उनके घर से ही गेहूं क्रय का आवश्यक प्रयास किया जाएगा। अपर जिला अधिकारी ने समस्त क्रय केंद्रों पर क्रय किए गए गेहूं की सुरक्षा व्यवस्था करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed