{"_id":"5b39230e4f1c1bb36e8bacfa","slug":"not-made-toilets-on-money-leak-notice-to-300","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम ली पर शौचालय नहीं बनवाया, 300 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम ली पर शौचालय नहीं बनवाया, 300 को नोटिस
mau
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
शौचालय
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय न बनाने वालों पर नगर पंचायत ने शिकंजा कसा है। ऐसे 300 लाभार्थियों को पंचायत ने नोटिस जारी किया है कि यदि उन्होंने पखवाड़ाभर में शौचालय निर्माण नहीं कराया तो उन पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इन लाभार्थियों ने खातों में धनराशि पहुंच जाने के बाद भी अभी तक शौचालयोें का निर्माण नहीं कराया है। नगर क्षेत्र को ओडीएफ घोषित कराने के लिए जद्दोजहद कर रहे नगर पंचायत ने 15 दिन में कार्य शुरू कराने की चेतावनी दी है।
नगर पंचायत में शौचालय विहीन 2093 लाभार्थियों को चिह्नित किया गया था। जिसमें प्रथम चरण में एक हजार लोगों को योजना के तहत चार हजार की पहली किश्त जारी की गई थी। नगर पंचायत को उम्मीद थी कि किश्त मिलते ही शौचालय निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। नगर पंचायत लाभार्थियों के आने का इंतजार कर रहा था कि लोग फोटो लेकर सत्यापन कराकर दूसरी किश्त जारी कराने का प्रयास करेंगे। काफी लाभार्थियों के न पहुंचने पर जब नगर पंचायत ने सत्यापन कराया तो पता चला कि 300 लाभार्थियों में कुछ ने निर्माण ही नहीं शुरू कराया तो कुछ ने शौचालय निर्माण को अधूरा छोड़ दिया। इससे नगर पंचायत की सोच को गहरा झटका लगा। नगर पंचायत प्रशासन ने इन 380 लाभार्थियों को नोटिस जारी कर 15 दिनों में कार्य शुरू कराने को निर्देश दिया है। साथ में अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। पूछा गया है कि शौचालय निर्माण में रुचि क्यों नहीं ली जा रही है, जबकि आवंटित की जाने वाली धनराशि की प्रथम किश्त पहले ही खातों में भेजी जा चुकी है।
गौरतलब है कि नगर पंचायत ने दो अक्टूबर से पूर्व 16 वार्डो में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत शौचालय पूरा कराकर ओडीएफ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन शौचालय निर्माण की रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं होने से ओडीएफ पर दाग लगने के आसार हैं। ऐसे में नगरपंचायत ने यह कदम उठाया है।