फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   not allow fairs name of foreign invaders in india Arvind Rajbhar protested celebrate Suheldev jayanti

UP: विदेशी आक्रांताओं के नाम पर मेला नहीं लगाने देंगे..., सुभासपा ने किया विरोध; बोले- मनाएंगे सुहेलदेव जयंती

Wed, 19 Mar 2025 08:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Mar 2025 08:04 PM IST
सार

सुभासपा ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है कि विदेशी आक्रांताओं के नाम पर मेले का आयोजन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगा। पार्टी ने ऐतिहासिक नायकों को उचित सम्मान देने के लिए सरकार और जनता से इस दिशा में आगे आने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
not allow fairs name of foreign invaders in india Arvind Rajbhar protested celebrate Suheldev jayanti
सुभासपा नेता डॉ. अरविंद राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के महासचिव और ओमप्रकाश राजभर के बेटे डॉ. अरविंद राजभर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि विदेशी आक्रांताओं के नाम पर किसी भी मेले या आयोजन का समर्थन नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि 10 जून को महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा, ताकि भारत के गौरवशाली इतिहास को सम्मान दिया जा सके।
विज्ञापन


डॉ. अरविंद राजभर ने अपने बयान में कहा कि विदेशी लुटेरों ने भारत पर आक्रमण कर 585 रियासतों को हराने का प्रयास किया। भारत की संस्कृति, सभ्यता और सनातन परंपरा को नष्ट करने का षड्यंत्र किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यहां की महिलाओं और बच्चियों के साथ अत्याचार किया, पवित्र स्थलों को तोड़ा, जिसमें सोमनाथ मंदिर प्रमुख है। ऐसे आक्रांताओं के नाम पर किसी भी प्रकार का मेला या आयोजन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग संभल में आक्रांताओं के नाम पर मेले के विरोध में खड़े हैं, उनका सुभासपा पूरा समर्थन करती है। 

महाराजा सुहेलदेव की वीरगाथा को मिलेगा सम्मान
डॉ. अरविंद राजभर ने महाराजा सुहेलदेव को चक्रवर्ती सम्राट और राष्ट्रवीर बताते हुए कहा कि उन्होंने बहराइच के मैदान में विदेशी आक्रांताओं को हराकर भारत की संस्कृति और सम्मान की रक्षा की। ऐसे वीर नायकों के नाम पर ही मेले और उत्सव आयोजित किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर मेला लगाना ही है तो महाराजा सुहेलदेव राजभर, पृथ्वीराज चौहान, गुहराज निषाद, दामोदर चापेकर और अशफाक उल्ला खान जैसे देशभक्तों के नाम पर लगाया जाए, न कि भारत को लूटने और तहस-नहस करने वाले आक्रांताओं के नाम पर।

सरकार को समर्थन
सुभासपा ने केंद्र और राज्य सरकार को इस मुद्दे पर समर्थन देने की घोषणा की। डॉ. राजभर ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह विदेशी आक्रांताओं के नाम पर होने वाले आयोजनों पर प्रतिबंध लगाए। जनता को भी इस बात की मांग करनी चाहिए कि ऐसे आक्रांताओं के नाम पर किसी प्रकार का आयोजन न हो। यदि सरकार इस पहल में आगे बढ़ेगी, तो सुभासपा उसका पूर्ण समर्थन करेगी।

आगामी 10 जून को महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक गौरव को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से राष्ट्रवीरों की गाथा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed