फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nodal officers furious for giving less straw to animals

पशुओं को भूसा कम देने पर भड़के नोडल अधिकारी

Thu, 03 Feb 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Nodal officers furious for giving less straw to animals
कोपागंज। समाज कल्याण निदेशक तथा नोडल अधिकारी राकेश कुमार प्रथम ने बृहस्पतिवार को ब्लाक क्षेत्र के लैरोबेरुआर तथा रइसा स्थित पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पशुुुओं को कम भूसा देने पर वह भड़क गए। भूसा की मात्रा और बढ़ाने को कहा। साथ ही गौशाला में लगी बाड़ को ऊंचा करने, साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा हरा चारा देने का निर्देश दिया। लैरोबेरुआर स्थित पशु आश्रय स्थल में पहुंचते ही उन्होंने पशुओ की नाद देखी। पशुओं को दिए जाने वाले भूसा की जानकारी ली। सचिव राजन सिंह ने बताया कि तीन किग्रा एक पशु को एक दिन भूसा दिया जाता है। इतना सुनते ही भड़क गए। कहा कि एक पशु को कम से कम 10 से 12 किलो भूसा चाहिए। उपस्थित ग्रामीण रमेश और स्वामीनाथ यादव से समस्या के बारे में पूछा। लोगो ने कहा कि बाड़ा नीचे होने से पशु गौशाला से निकलकर फसलों का नुकसान कर रहे हैं। सुबह शाम हम सभी को फसलों की रखवाली करनी पड़ रही हैं। उन्होंने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद नोडल अधिकारी राकेश कुमार रईसा स्थित पशु आश्रय स्थल गए। उन्होंने वहां गंदगी देखी तो साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को चेताया। गौशाला में चारों तरफ लगे बाड़ा को ठीक करने एवं ऊंचा करने को कहा। इस अवसर पर एडीओ पंचायत विजय शंकर सिंह,शैलेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार द्वितीय, ग्राम प्रधान एवं सभी ब्लॉक कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed