फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nobody came even after 48 hours, the family took the patient home

48 घंटे बाद भी कोई नहीं आया चिकित्सक, मरीज को घर ले गए परिजन

Tue, 11 May 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Nobody came even after 48 hours, the family took the patient home
कोपागंज। जिले के कोविड अस्पतालों में लापरवाही के मामलों में कमी आती नहीं दिख रही है। मंगलवार को एल-1 अस्पताल में चिकित्सकों की बड़ी लापरवाही का मामला प्रकाश में आया। जहां एक भर्ती मरीज के परिजनों ने भर्ती कराने के 48 घंटे बीतने के बाद भी कोई चिकित्सक द्वारा मरीज का उपचार न करने का आरोप लगाया। परिजनों ने इलाज न मिलने तथा चिकित्सकों के अभद्र व्यवहार के चलते दुखी होकर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर चले जाने की बात कही।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना देवकली तारन निवासी महिला ने बताया कि उसकी सास जो कि बीते 27 अप्रैल को जांच में संक्रमित मिली। जांच के बाद उनका उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा था। बीते 9 मई को आक्सीजन लेबल कम होने पर उसने अपने मरीज को कोपागंज स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप लगाया कि कोविड अस्पताल में भर्ती होने के दो दिन बीतने के बाद कोई चिकित्सक उसके मरीज को देखने नहीं पहुंचा।मंगलवार को जब वह पहुंची तो उसके मरीज ने इसकी जानकारी उसे दी। जिस पर उसके द्वारा सीएमओ तथा एल-1 के प्रभारी को फोन कर इस लापरवाही से अवगत कराया। आरोप लगाया कि उसकी शिकायत के बाद चिकित्सक पहुंचे और शिकायत पर विरोध करते हुए कहा कि आपका रेफरल कागज तैयार है। आप अपने मरीज को ले जाओ यहां उपचार नहीं होगा। जिसके बाद वह अपने मरीज को अपने साथ अपने घर ले आई। जहां उसका उपचार वह अपने स्तर पर करा रही है।इस बाबत पूछे जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने मीटिंग में होने की बात कहते हुए फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed