फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No seats in trains, waiting for 153 in Krishak and 151 in Lichchavi

Mau News: ट्रेनों में सीटें नहीं, कृषक में 153 तो लिच्छवी में 151 की वेटिंग

Thu, 18 Apr 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
No seats in trains, waiting for 153 in Krishak and 151 in Lichchavi
मऊ। होली बीतने के बाद उम्मीद थी लंबी दूरी के ट्रेनों में भीड़ कम होगी। लेकिन गर्मी की छुट्टियों को लेकर सीटों की बुकिंग लगातार जारी है। इसके कारण ट्रेनों में जून तक की लंबी प्रतीक्षा सूची है। गर्मी में भी ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। आरक्षण का बुरा हाल है। वेटिंग में शामिल टिकट का कंफर्म होना तो दूर, आरएसी भी क्लीयर नहीं हो रही है। मजबूरन यात्रियों को आरएसी में मिलने वाली आधी सीट पर दूसरे यात्री के साथ बैठकर यात्रा करनी पड़ रही है। इतना ही नहीं मुंबई, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में तो नो रूम की स्थिति है। वहीं वड़ोदरा के लिए मऊ जंक्शन से साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चल रही है। बावजूद साबरमती एक्सप्रेस और अहमदाबाद एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच गई है। यही स्थिति लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में है। यही नहीं मुंबई, नई दिल्ली, गुजरात, लखनऊ सहित अन्य प्रदेशों से मऊ जंक्शन आने वाली ट्रेनों का और बुरा हाल है। क्योंकि 14 अप्रैल से मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। ऐसे में महानगरों में रहने वाले लोगों ने वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहले से ही टिकट बुक करा लिए हैं। 20 अप्रैल को मऊ जंक्शन से मुंबई और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सीटों की बात करें वेटिंग 70 से 100 के बीच बनी हुई है।
विज्ञापन

मुंबई

काशी एक्सप्रेस 107

मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल 129

दादर सेंट्रल 71

मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट 119

मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस 129 वेटिंग

नई दिल्ली

आनंद विहार टर्मिनल 143

लिच्छवी एक्सप्रेस 151

गरीब नवाज एक्सप्रेस 90 वेटिंग

अहमदाबाद एक्सप्रेस 88 वेटिंग

साबरमती एक्सप्रेस 148 वेटिंग

लखनऊ

कृषक एक्सप्रेस 153

उत्सर्ग एक्सप्रेस 123
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed