फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No relief on sunlight

धूप निकलने पर भी राहत नहीं

Tue, 01 Jan 2019 11:10 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 01 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
No relief on sunlight
गाजीपुर तिराहे पर अलाव का सहारा लेते लोग। - फोटो : mau
मऊ शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से आम लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को पारा आठ डिग्री सेंटीग्रेट रहा। इसके बाद भी ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है। गरीब, असहाय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह सात बजे तक धुंध छाया रहा। इसके चलते ट्यूशन पढ़ने जाने वाले छात्रों तथा अपने दैनिक कार्य पर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का  सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


 इसके चलते लोग घरों से देर से निकले। धूप निकलने के बाद भी लोग अपने शरीर को गर्म कपड़ों से ढके रहे। शाम होते ही गलन बढ़ने से  स्त्रत्त्लोग बेहाल रहे। मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ सेंटीग्रेट रहा। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेंटीग्रेट रहा। शासन की तरफ से गरीबों तथा असहायों को ठंड से बचाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए जाने, कंबल वितरण के लिए फरमान जारी किया गया था, लेकिन ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बढुआगोदाम : शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के बाद भी ताजोपुर, बढुआगोदाम, डुमरांव सहित विभिन्न स्थानों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है। पिपरीडीह :  ठंड का कहर जारी रहने के बाद भी क्षेत्र के पिपरीडीह, रैकवारडीह, कहिनौर, सुअराबोझ सहित विभिन्न इलाकों में लोग गलन से बेहाल रहे। जबकि अलवा न जलने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed