फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ????? ???? ?No radiologist in district hospital

महिला जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं

Thu, 07 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
????? ???? ?No radiologist in district hospital
जिला महिला अस्पताल में बंद अल्ट्रासाउंड कक्ष।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। आधुनिक सुविधा वाले पांच मंजिला भवन में संचालित 100 बेड के महिला जिला अस्पताल में चिकित्सीय सुविधाएं बदहाल है। 18 माह से रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अल्टासाउंड कक्ष में ताला बंदहै। प्रतिदिन 100 से ज्यादा मरीज बाहर जांच करा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन शिकायत के बाद भी लापरवाह बना है। डेढ़ वर्षो से अधिक समय से अल्ट्रासाउंड नही हो रहा है। तत्कालीन रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एसडी गौतम के हटने के बाद यहां जांच बंद है। बृहस्पतिवार को कोपागंज से आई सुनैना ने बताया कि पेट में दर्द होने पर उसने अस्पताल में दिखाया। डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड लिखा। लेकिन यहां सुविधा नहीं होने पर बाहर की शरण लेनी पड़ी। भीटी निवासी सुनीता, सदर चौक निवासी रंभा ने बताया कि जांच न होने पर उन्होंने बाहर जाकर 600-700 रुपये में जांच कराई। रेडियोलाजिस्ट के न होने से लाखों रुपये की मशीन सालों से धूल फांक रही है। वहीं अस्पताल में सक्रिय दलाल इसका जमकर फायदा उठा रहे है। मरीज भी जांच न होने के चलते दूसरी जगह जांच कराने की परेशानी के चलते इनके झांसे में आ जा रहे हैं। महिला अस्पताल की सीएमएस डा. चंदा सिन्हा ने बताया कि इस संबंध में शासन को पत्र भेजा गया है। रेडियोलाजिस्ट की तैनाती के साथ ही अल्ट्रासाउंड प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed