फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No justice should be denied due to lack of information - Buddhisagar Mishra

जानकारी के अभाव मे कोई न्याय वंचित न रहे - बुद्धिसागर मिश्र

Tue, 09 Nov 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
No justice should be denied due to lack of information - Buddhisagar Mishra
मऊ। विधिक सेवा दिवस के अवसर पर सिविल कोर्ट के सभागार में मंगलवार को विधि दिवस का आयोजन प्रभारी जिला जज बुद्धिसागर मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जिला जज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। प्रभारी जिला जज बुद्धिसागर मिश्रा ने सभी को विधि दिवस के अवसर पर बधाई दिया। कहा कि प्राधिकरण नित्य नई ऊंचाइयों को हासिल करे तथा आम लोगों को विधि के प्रति जागरूक करे। जिससे कोई व्यक्ति जानकारी के अभाव मे न्याय पाने से वंचित न रहे यही प्राधिकरण का मूल उद्देश्य है। कहा कि धनाभाव के कारण कोई व्यक्ति अपने मामलों की पैरवी करने से वंचित न रह जाय इसके लिए प्राधिकरण की ओर से सरकारी खर्चे पर अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। न्यायमूर्ति पीएन भगवती की परिकल्पना थी कि देर से मिला न्याय, न्याय नहीं है।
विज्ञापन

इसी परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए ही विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन हुआ। आज उनकी परिकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने लोगों से छोटे- छोटे मामलों को आपसी सहमति के आधार पर लोक अदालतों के माध्यम से कराए जाने की अपील किया। प्राधिकरण सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नौ नवंबर को ही विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम लागू किया गया था। इस लिए प्रत्येक वर्ष इस दिन को विधिक सेवा दिवस के रूप मे मनाया जाता है। आगे कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के लिए दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सेवाए और प्राधिकरण की योजनाओं के बारे मे लोगों को जागरूक करना है। साथ ही लोग अपने अधिकारों के साथ ही अपने कर्तव्यों के बारे में जागरूक हो।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आदिल आफताब अहमद, एडीजे आसिफ एकबाल रिजवी,एडीजे शहिब जेहरा, एडीजे आनंद प्रकाश सिंह, सीजेएम फर्रुख ईनाम सिद्दीकी, सिविल जज जूनियर डिवीजन वकील, सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिषेक पाण्डेय, जेएम अलका नेहल, सिविल जज जूनियर डिवीजन अमित यादव, सिविल जज जूनियर डिवीजन शिप्रा सिंह के साथ ही अन्य न्यायिक अधिकारियों ने अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान बार के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, महामंत्री अजय कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मऊ। नगर के सोनीधापा इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ विधिक सेवा प्राधिकरण ध ओर से निबंध प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ही दौरान सचिव नेे बच्चियों को विधिक रूप से जागरूक किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक व विद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्राएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed