{"_id":"69fb91e44a9b4c211b0b477a","slug":"nine-people-were-beaten-up-for-removing-children-playing-cricket-mau-news-c-295-1-mau1002-145055-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: क्रिकेट खेल रहे बच्चों को हटाने पर मारपीट, नौ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: क्रिकेट खेल रहे बच्चों को हटाने पर मारपीट, नौ पर प्राथमिकी
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज गांव निवासी सत्येंद्र साहनी की तहरीर पर मारपीट के मामले में मंगलवार की शाम नौ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार, बीते चार अप्रैल को ट्रैक्टर लेकर जोतने जा रहे थे।
रास्ते में गांव के कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। उन्हें हटने के लिए कहा तो उन्होंने गाली देनी शुरू कर दी। इसी बात को लेकर गांव निवासी अभिषेक साहनी, राजवीर साहनी, अजीत साहनी, गोविंद साहनी, कृष्णा साहनी, हिमांशु, लक्खु साहनी, बृजेश साहनी और उमेश साहनी ने मारपीट की।
छुड़ाने आए पिता पांचू निषाद, मां संतरा देवी और बहन रोमा निषाद को भी मारा-पीटा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।