फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nine people formed a fake company and duped 16 people of Rs 30.72 lakh by luring them with the promise of doubling their money.

Mau News: नौ लोगों ने बनाई फर्जी कंपनी, रुपये दोगुना करने का लालच देकर 16 लोगों से 30.72 लाख की ठगी

Thu, 01 Jan 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Nine people formed a fake company and duped 16 people of Rs 30.72 lakh by luring them with the promise of doubling their money.
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव निवासी कौशल कुमार पांडेय की शिकायत व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने 31 दिसंबर की शाम नौ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि पांच साल में रुपये दोगुना करने का लालच देकर 30.72 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कौशल कुमार पांडेय का आरोप है कि पांच साल पहले मऊ कोतवाली के पुरानी तहसील पर स्वर्ण प्रभा निधि लिमिटेड के नाम से कंपनी खुली।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने खुद को कंपनी का एमडी, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बहरीपुर निवासी धर्मेंद्र पटेल, सरयां रघुनाथपुर निवासी विरेंद्र सिंह, मऊ कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने खुद को कंपनी का डॉयरेक्टर बताया था।
विज्ञापन

इनके साथ पांच अन्य लोग भी गिरोह में शामिल थे, जो लोगों से मिलकर कंपनी की नियम और शर्तें समझाते थे। डुमरांव में आकर बताया कि उनकी कंपनी भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी में रुपये फिक्स करने या हर माह रुपये जमा करने पर पांच साल में ब्याज और दोगुना राशि देने की बात कही। बताया कि कंपनी का कार्यालय लखनऊ और दिल्ली में भी है।
इनके झांसे में आकर कौशल के साथ 16 लोगों ने मिलकर 30.72 लाख रुपये एफडी, आरडी में निवेश किया। जितेंद्र ने फर्जी बांड, पासबुक और दस्तावेज जारी करके सभी को दे दिया। एफडी का समय पूरा होने पर निवेशकों ने अपना पैसा मांगा तो सभी रकम लौटाने से बचते रहे और मना करने लगे।
अप्रैल माह में समझौता हुआ कि दो महीने कंपनी सभी का पैसा लौटा देगी। तय समय पर रुपये नहीं मिलने पर 15 जुलाई 2025 को सभी इकट्ठा होकर पुरानी तहसील पहुंचे और रुपये लौटाने को कहा। आरोपी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।


इन्होंने जमा किए रुपये

कौशल कुमार पांडेय ने छह लाख, धनंजय पटेल 4.50 लाख, शिमला देवी 92 हजार रुपये, सोनू सिंह ने 92 हजार, सक्षम सिंह 1.13 लाख, सिंपल सिंह 29 हजार रुपये जमा किया है। नागेंद्र शर्मा 1.56 लाख, धर्मावती देवी ने 24 हजार, मोनू कुमार ने 1.97 लाख, सोनू कुमार 56,200, मधुमती देवी 1.08 लाख, अजीत चौरसिया 1.54 लाख रुपये, सत्यनारायण ने 72 हजार रुपए जमा किया है। आनंद चौरसिया ने 1.08 लाख, गीता देवी 2.84 लाख, चंदन पटेल ने 4.42 लाख और मनीष पटेल ने 90 हजार रुपये जमा किया है।



न्यायालय के आदेश पर चार नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना शुरू कर दी गई है। -संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना सरायलखंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article