फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nine cases were resolved against 13 in the mobile court

Mau News: मोबाइल कोर्ट में 13 के सापेक्ष नौ मामलों का हुआ निस्तारण

Tue, 27 May 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Nine cases were resolved against 13 in the mobile court
मऊ। मधुबन के दरगाह में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम न्यायालय जजौली के न्यायाधिकारी अमरनाथ ने सालों से चल रहे कई विवादों का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, ग्रामप्रधान लक्ष्मण वर्मा के प्रयास से प्राथमिक विद्यालय दरगाह-2 के परिसर में आयोजित इस आयोजन में 13 मुकदमों की फाइल पेश हुईं। इसमें न्यायाधिकारी द्वारा नौ मुकदमे निस्तारित किए।
विज्ञापन

न्यायाधिकारी अमरनाथ ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य न्याय को पीड़ितों के द्वार तक पहुंचाना है। जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। गांव में कई ऐसे छोटे-छोटे विवाद हैं जो सालों से लंबित हैं। लोगों को उनके कानूनी अधिकार के संबंध में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संक्षिप्त विचारण के मामले जैसे घरेलू हिंसा, छोटे-मोटे जमीनी विवाद आदि के मामले ग्रामीण न्यायालय में ही निस्तारित हो सकते हैं। इसके लिए जिला कोर्ट या उससे ऊपर जाने की कोई जरूरत नहीं। इस अवसर पर सहायक अभियोजन अधिकारी अनिल यादव, धर्मेंद्र कुमार मौर्य, विमलेश यादव, खड़ग बहादुर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

170 के सापेक्ष आठ मामलों का हुआ निस्तारण

मऊ। मधुबन तहसील सभागार में सोमवार को एसडीएम राजेश अग्रवाल ने फरियादियों के समस्याओं के निस्तारण के लिए संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 170 शिकायतें आई। इसमें सिर्फ आठ मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं अन्य मामलों के लिए टीम गठित कर शीघ्र समाधान कराने का निर्देश दिया। फरियादियों की समस्या समाधान के बाबत तहसील सभागार में एसडीएम जन संवाद स्थापित करने का तहसील प्रशासन ने निर्णय लिया है। जन संवाद में एसडीएम के साथ ही तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी मौजूद रहेंगे । जन संवाद के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा नियम बताने के बाद एसडीएम ने सख्त लहजे में धाराओं का उल्लेख कर संबंधित को दिशा निर्देश और सुझाव दिया। इस अवसर पर तहसीलदार अजीत सिंह, नायब तहसीलदार निशांत मिश्र, लेखपाल सौरभ पाल,अमित सिंह, शरद पांडेय आदि शामिल थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed