फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nine block heads of the district will be sworn in today

जिले के नौ ब्लाक प्रमुखों का आज होगा शपथ ग्रहण

Mon, 19 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Nine block heads of the district will be sworn in today
मऊ जिले के सभी नौ ब्लाकों के प्रमुखों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को ब्लाक मुख्यालयों पर पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। शपथ ग्रहण समारोह को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद सभी ब्लाक प्रमुख अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने ब्लाक प्रमुखों को शपथ ग्रहण कराने के लिए ब्लाकवार अधिकारियों को नामित कर दिया है। ब्लाकों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है। जिलाधिकारी की ओर से जारी प्रेस आदेश के अनुसार बड़रावं ब्लाक पर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख पूजा मिश्रा को तहसीलदार घोसी पीसी श्रीवास्तव शपथ ग्रहण कराएंगे। दोहरीघाट ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार उर्फ राजू को जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार शपथ दिलाएंगे। जबकि फतेहपुर मंडाव ब्लाक प्रमुख मीनू सिंह को एसडीएम मधुबन लालबाबू दुबे शपथ दिलाएंगे। घोसी ब्लाक प्रमुख डा. राम कृष्ण यादव को एसडीएम घोसी डा. सीएल सोनकर शपथ ग्रहण कराएंगे। कोपागंज ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश निषाद को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शपथ ग्रहण कराएंगे। जबकि मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक प्रमुख रानू सिंह को एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना आशुतोष राय शपथ ग्रहण कराएंगे। परदहा ब्लाक प्रमुख राजेश कुमार को शिप्रा पाल (परिवीक्षाधीन, पीसीएस) शपथ दिलाएंगी। रानीपुर ब्लाक प्रमुख सोनी राज को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विवेक कौशल शपथ दिलाएंगे। रतनपुरा ब्लाक के प्रमुख सरिता राजभर को उपजिलाधिकारी सदर जय प्रकाश यादव शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed