{"_id":"61aa4baa46fb29773b58ed66","slug":"new-37-sub-health-centers-will-open-in-the-district-soon-mau-news-vns6259146127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शीघ्र ही खुलेंगे नए 37 उप स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शीघ्र ही खुलेंगे नए 37 उप स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले के ग्रामीण इलाकों के लोगों को अब शीघ्र ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेगी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की तरफ से 37 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। विभाग की तरफ से चिह्नित इलाकों में नए उप स्वास्थ्य केंद्र किराए के भवन में संचालित होंगे। विभाग के सूत्रों के अनुसार इन उपकेंद्रों का उद्धाटन इस पखवाड़े के अंत तक किया जा सकता है। इसके साथ ही जिले में अब 273 उप स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या हो जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती महिलाओं, बच्चों के साथ अन्य लोगों को बीमार होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओर दौड़ लगानी पड़ती है। लेकिन अब गांव में ही उनको बेहतर उपचार मिल सके। इसके लिए शासन की तरफ से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 37 उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने के निर्देश मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग की तरफ से उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए जगह चिह्नित कर लिया गया है।
कहां-कहां खुलेंगे नए उप स्वास्थ्य केंद्र
बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के मांदी दुल्लह, दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के भैसा खरग, नुरुल्लाहपुर, जमीन मनौली, फतहपुर मंडाव ब्लाक में चक्कीमूसाडोही, काठतरांव, मोइनुद्दीनपुर, परसिया जयरामगिरी, घोसी ब्लाक में लखनी मुबारकपुर, मुरारपुर बभनौली, खैरामुहम्मदपुर खोले जाएंगे। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र में हथिनी, भरधिया, कसारा, शाहपुर, सरवां, भेलाबांध, चोरपाकला, मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक में चकसहजा, परदहां ब्लाक में रणवीरपुर, गरझौली, रानीपुर ब्लाक में चलहा, चेनपुर, जसरा, गोकुलपुुरा, तेंदुली, उतरेजपुर, सुल्तानपुर, हाफिजपुर, खुरहट में खोले जाएंगे। जबकि रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र में कुड़सर, अइलख, पीपरसाथ, भुडसुड़ी खास, गुलौरी, सेमराजपुर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेंगी यह सुविधाएं
जिले में खुल रहे नए उप स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच, टीकाकरण, डिलीवरी के अलावा बच्चों का नियमित टीकाकरण, कोविड टीकाकरण, संचारी रोग के रोगियों के लिए दवाएं उपलब्ध कराएंगी। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए जागरूक करेंगी।
प्रभारी मुख्य चिकिात्सा अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन की तरफ से 37 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए जगह चिंहित करने सहित सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।