फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   nephew stabbed his uncle in chest killing him in mau

Mau Crime: गाली देने का विरोध करने पर भतीजे ने चाचा के सीने में चाकू गोदकर की हत्या, भाई घायल; चार पर एफआईआर

Sat, 07 Feb 2026 03:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 07 Feb 2026 03:19 PM IST
सार

मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के खंतिया गांव में भतीजे ने चाचा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना को लेकर पत्नी की तहरीर पर चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
nephew stabbed his uncle in chest killing him in mau
घटना की जानकारी देते जितेंद्र सिंह, सीओ घोसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के खंतिया गांव निवासी रामजीत यादव ने चाकू गोदकर अपने चाचा रामभवन यादव (42) की हत्या कर दी। जबकि हमले में रामभवन के बड़े भाई विजयभान यादव (50) घायल हो गए। पत्नी संगीता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की सुबह चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
रामभवन और विजयभान शुक्रवार की शाम 8 बजे एक साथ बैठकर कर खाना खा रहे थे। तभी नशे में धुत्त चचेरा भाई विजेंद्र यादव किसी बात को लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचा और गाली देने लगा। विजयभान घर से निकले और गाली देने से मना करने लगे। विजेंद्र के कहने पर बेटा रामजीत यादव भी मौके पर पहुंचा। इसके बाद दोनों ने विजयभान पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


शोर सुनकर रामभवन बाहर निकले और बीच- बचाव करने लगे। इसी दौरान रामजीत घर गया और चाकू लेकर आया, उसने रामभवन के सीने में गोदकर और सिर में डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। जमीन पर गिरने के बाद आरोपी पिता- पुत्र वहां से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; जौनपुर में ओपी राजभर का तंज: विपक्ष के जिन नेताओं को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं, वह इस्तीफा दे दें


रामभवन के परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। रामभवन की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन जब तक दूसरी जगह लेकर जाते रामभवन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उपचार के बाद विजयभान घर चले गए। रामभवन की पत्नी संगीता की तहरीर पर पुलिस ने विजेंद्र यादव, रामजीत, सुनीता और रामावती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। रामभवन के दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनका रो- रोकर बुरा हाल है।

क्या बोली पुलिस
चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद विजेंद्र यादव के घर से सभी भाग गए हैं। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है, आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। -जितेंद्र सिंह, सीओ घोसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed