फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nepal released 2.45 lakh cusecs of water, surge in Saryu

Mau News: नेपाल ने छोड़ा 2.45 लाख क्यूसेक पानी, सरयू में उफान

Sat, 20 Jul 2024 05:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Nepal released 2.45 lakh cusecs of water, surge in Saryu
दोहरीघाट। नेपाल की तरफ से 2.45 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से सरयू नदी में एक बार फिर उफान आ गया है। जिससे कस्बा सहित ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 40 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। सरयू की लहरें भारत माता मंदिर और मुक्तिधाम की दीवारों से सीधे टकरा रही हैं। हाल यह हो गया है कि नदी कभी भी खतरा बिंदु पार कर सकती है।
विज्ञापन

सरयू नदी के जलस्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। इसी बीच नेपाल की तरफ से 2.45 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। लोगों को नदी के कहर बरपाने की चिंता अभी से सताने लगी है।
विज्ञापन

धनौली लोहरा बंधा, नौली चिउटीडाड़ रिंग बंधा, बीबीपुर बेलोली पर पानी के पहुंचने से बंधों पर खतरा बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से नगर सहित तटवर्ती इलाकों के लोगों को नुकसान की चिंता अभी से खाए जा रही है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो गौरीशंकर घाट पर शुक्रवार को सरयू का जलस्तर 69.50 मीटर रहा। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 69.10 मीटर रहा। इस तरह नदी का जलस्तर 24 घंटे में 40 सेंटीमीटर बढ़ गया है। नदी अब खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 40 सेमी नीचे बह रही है। नदी की तेज धारा भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, श्मशान घाट पर टक्कर मार रही है। नदी के रौद्र रूप धारण करने से नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर सहित विभिन्न धरोहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed