फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   negligence

फल योजना भी लापरवाही की भेंट चढ़ी

Mon, 04 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 04 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
negligence
फलों का वितरण
जनपद के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य तथा विद्यालयों में शतप्रतिशत उपस्थिति के लिए शासन की ओर से शुरू की गई फल वितरण योजना पहले दिन ही विभागीय लापरवाही से फ्लाप रही। जनपद के कई ब्लाकों के परिषदीय विद्यालयों में फल वितरण नहीं कराया जा सका। यही नहीं फल वितरण में मानक को ताक पर रख दिया गया। कई स्कूलों में एमडीएम न बनने से बच्चों को भूखे ही घर जाना पड़ा।    
विज्ञापन



जिले के 1716 सरकारी विद्यालयों में मिड-डे-मील योजना संचालित है। रविवार के अवकाश के बाद परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम रहती है। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परिषदीय, सहायता प्राप्त तथा माध्यमिक सहायता प्राप्त विद्यालयों में  प्रत्येक सोमवार को मध्याह्न भोजन के पूर्व ही नाश्ते में फल का वितरण करने का फरमान जारी किया।
विज्ञापन



विभाग की ओर से भी आदेश देकर खानापूर्ति कर दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों, जिलास्तरीय अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में विद्यालयों में फल का वितरण करने का आदेश भी कागजी साबित रहा। नगर के अधिकांश विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को फल मेें केला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन दर्जनों विद्यालयों में केला की गुणवत्ता निम्न स्तर की रही। वहीं जिले के फतहपुरथ मंडाव, परदहां, रानीपुर, कोपागंज, दोहरीघाट सहित विभिन्न ब्लाकों के दर्जनों विद्यालयों में फल वितरण नहीं किया गया। कई विद्यालयों में तो एमडीएम बना ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed