{"_id":"600c6e778ebc3e33f61092c3","slug":"nearly-one-and-a-half-lakh-worth-of-goods-burnt-to-death-due-to-fire-in-three-residential-temples-mau-news-vns570852385","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन रिहायशी मंड़ई में आग लगने से लगभग डेढ़ लाख मूल्य का सामान जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन रिहायशी मंड़ई में आग लगने से लगभग डेढ़ लाख मूल्य का सामान जलकर नष्ट
विज्ञापन
पिपरीडीह (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरेजा गांव में शुक्रवार की रात रात तीन रियायसी मड़ई जल कर राख हो गई। आग में लगभग डेढ़ लाख मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रैकवारडीह गांव के सरेजा निवासी मदन चौहान शुक्रवार की रात भोजन करने के उपरांत मड़ई में बंधे पशुओं को ठंड से बचाव से लिए अलाव जला दिया था। रात लगभग दो बजे के करीब अलाव की चिंगारी से रिहायशी मड़ई में आग पकड़ ली। जब तक परिवारजनों की नीद खुलती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिवारजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने मड़ई में बंधी भैंस तथा पड़वे को किसी तरह से आग से बाहर निकाला। तब तक आग दो और रिहायशी मड़इयो को अपनी आगोश में ले लिया। वहीं दूसरी मड़ई में बंधी चार बकरे जल कर मर गए। आग से तीन रिहायशी मड़ई जल कर राख हो गई। मड़ई में रखे खाद्य पदार्थ, धान,गेहूं, सरसो, कपड़ा दस हजार नगद, आभूषण,चौकी,रजाई गद्दा आदि सहीत डेढ लाख मूल्य के सामान जलकर राख हो गय्रा।
पुत्री की शादी की तैयारी में जुटाया सामान भी हुआ राख
मऊ। मदन चौहान ने बताया कि सात मई को पुत्री की शादी तय है। कई माह पूर्व से शादी की तैयारियां चल रही थी। जिसकी तैयारी के लिए पूरा परिवार कई माह पूर्व से जुटा हुआ था और दहेज में देने के किसी तरह से सभी सामान इकट्ठा किया जा रहा था। पुत्री के लिए एक दर्जन साड़ी कपड़े, बक्सा, तथा आभूषण व अन्य सामान खरीद कर दहेज में देने के लिए रखा गया था। जो आग में जल कर नष्ट हो गया है। अब रहन सहन तथा शादी आदि की जरूरतों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।