{"_id":"cce561ad97fbc58ddd4e8d1d66d8a6d7","slug":"navratri-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्रः मंदिरों में सजावट और सफाई शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्रः मंदिरों में सजावट और सफाई शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के आवाहन की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। इसके लिए मां दुर्गा सहित प्रमुख मंदिरों में साफ सफाई तथा रंगाई पुताई का काम चल रहा है। भक्त मंदिरों को सजाने में दिन रात एक किए हुए हैं। नौ दिनों तक होने वाली मां दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाता है। पर्व के मद्देनजर बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है।
नवरात्र के मौके पर जिले के प्रमुख मंदिरों में भक्तों का पूरे नौ दिनों तक तांता लगा रहता है। नवरात्र के अवसर पर नगर क्षेत्र के माता पोखरा का शीतलामाता धाम, आजमगढ़ मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर, फातिमा मोड़ का दुर्गा मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर सहित जिले के वनदेवी मंदिर, कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर, निधियांव स्थित अष्टभुजी आदि मंदिरों पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
दशहरे के मौके पर नगर के रेलवे ग्राउंड सहित जिले के दर्जनों स्थानों पर विशाल मेला का आयोजन किया जाता है। यहां पर दुकानदार स्टाल लगाने के लिए अभी से जुट गए हैं। वहीं नवरात्र पर्व के मद्देनजर बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ बढ़ जाने से चहल पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन
पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नवरात्र की तैयारी जोरों पर चल रही है। वनदेवी धाम मंदिर पर नवरात्र भर पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से भक्तों का रेला लगता है।
भक्त मंदिरों को सजाने में दिन रात एक कर दिए हैं। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नवरात्र की तैयारी जोरों पर चल रही है। दुर्गा मंदिरों में सफाई तथा रंगाई पुताई का काम तेजी से चल रहा है। स्थानीय कस्बा के जानकी घाट पर स्थित दुर्गा मंदिर लोगों के लिए आस्था केंद्र बना हुआ है।
यहां दूर दराज सहित गैर जिलों से लोग पूजन अर्चन करने के लिए आते हैं। नवरात्र में नौ दिन तक यहां चहल पहल रहती है। मान्यता है कि सच्चे मन से देवी मां का पूजन अर्चन करने पर सभी मनोकामना पूरी हो जाती है। नवरात्र पर मेला जैसा दृश्य रहता है।