फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   National upliftment is not the attainment of power, the goal of BJP

सत्ता प्राप्ति नहीं राष्ट्रोत्थान है भाजपा का लक्ष्य

Sun, 03 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
National upliftment is not the attainment of power, the goal of BJP
मऊ। भाजपा की ओर से रविवार को एसआर प्लाजा भुजौटी में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें सत्ता प्राप्ति को नहीं बल्कि राष्ट्रेात्थान को भाजपा का लक्ष्य बताया गया।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने जनसंघ की स्थापना से भाजपा तक के संघर्षों तथा पार्टी के संस्थापकों मनीषियों के योगदान पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की स्थापना कुछ महत्वपूर्ण उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पं. दीन दयाल उपाध्याय ने की थी। जनसंघ का लक्ष्य मात्र सत्ता की प्राप्ति नहीं बल्कि राष्ट्र का उत्थान तथा नागरिकों का सम्मान था।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में महामंत्री नूपुर अग्रवाल ने राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार सेवा, सुशासन एवं गरीब के कल्याण को समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चतुर्थ सत्र में जिला प्रभारी सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा के अनुरूप परिश्रम करते हैं।कहा कि भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है।इस अवसर पर विधायक रामविलास चौहान, शकुंतला चौहान, हौसला प्रसाद उपाध्याय, अरविंद सिंह, डा.एच एन सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, मनोज राय, विजय राजभर, विजय नारायण शर्मा, गनेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed