फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   National achievement survey of school children

स्कूली बच्चों का होगा नेशनल अचीवमेंट सर्वे

Thu, 04 Nov 2021 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
National achievement survey of school children
मऊ। जिले में 12 नवंबर को नेशनल अचीवमेंट सर्वे का आयोजन किया जाएगा। इस सर्वे के माध्यम से जिले के प्रारंभिक स्कूलों में पढ़ने वाले तीसरी, पांचवीं, आठवीं तथा दसवीं कक्षा तक के बच्चों की सीखने की क्षमता जांची जाएगी। इन कक्षाओं में भाषा, गणित, ईवीएस, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय से संबंधित सर्वेक्षण होगा। जिले के 195 विद्यालयों में होने वाले सर्वे के लिए 278 फील्ड इंवेस्टिगेटर्स की तैनाती की जाएगी। लंबे समय से स्कूल-कालेज बंद होने के कारण तमाम बच्चे पिछली कक्षा की पढ़ाई भूल चुके हैं। इसे देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में एक साथ बच्चों के बौद्धिक क्षमता का आंकलन किया जाना है। इसके तहत 12 नवंबर को पूरे देश में एक साथ नेशनल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा आयोजित होगी। मानव एवं विकास मंत्रालय, एनसीईआरटी तथा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में यह परीक्षा तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं क्लास के बच्चों के लिए कराई जाएगी। इसमें सीबीएसई, यूपी बोर्ड, बेसिक शिक्षा परिषद, आईसीएसई सहित 195 विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर यह परीक्षा ओमएमआर शीट पर होगी। वहीं परीक्षा में हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व पर्यावरण के जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। सर्वे का उद्देश्य शासकीय, सहायता प्राप्त और अशासकीय विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के सीखने के उपलब्धि स्तर का आकलन करना है। इसके आधार पर भविष्य में विद्यालयों और शिक्षकों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक नीतियां और कार्यक्रम तैयार करते हुए विद्यार्थियों के सीखने में सुधार लाने के लिए नीति निर्धारित की जाती है। डायट प्राचार्य हरि सिंह शाक्य ने बताया कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे के माध्यम से जिले के प्रारंभिक स्कूलों में पढ़ने वाले तीसरी, पांचवीं, आठवीं तथा दसवीं तक के बच्चों की सीखने की क्षमता जांची जाएगी। सर्वे के लिए 195 विद्यालयों को शामिल किया गया है। सर्वे के लिए तैनात 278 फील्ड इंवेस्टिगेटर्स को प्रशिक्षण दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed