फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Naraj Peace Party protests due to neglect of weavers

बुनकर वर्ग की उपेक्षा से नराज पीस पार्टी ने किया प्रदर्शन

Tue, 20 Oct 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Naraj Peace Party protests due to neglect of weavers
मऊ। बुनकर वर्ग की उपेक्षा तथा उनकी समस्याओं को लेकर पीस पार्टी द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने बुनकर वर्ग के हित में चार सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष अफजाल अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने बुनकर वर्गो के हित में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अफजाल अहमद ने कहा कि सरकार का रवैया तथा नीति बुनकर वर्ग के हित मेंनहीं है।
विज्ञापन

परिणाम स्वरूप गरीब बुनकर वर्ग इस तरक्की के दौर में न सिफ पिछड़ता जा रहा है बल्कि आर्थिक तंगी से उसे जूझना पड़ रहा है। वर्तमान सरकार भी बुनकर वर्ग के हितों को लेकर कोई सकारात्मक रूख नहीं अपना रही है, इससे बुनकर वर्ग की स्थिति दयनीय होती जा रही है। विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। जिसमें सरकार द्वारा लगाए गए मीटर को हटाकर पूर्णत फ्लैट रेट पर प्रति पावरलूम बिजली का चार्ज लेने, न्यूनतम दर पर बुनकरों को बुनाई सामग्री का कच्चा माल मुहैया कराने, बुनकरों को पावरलूम लगाने के लिए न्यूनतम ब्याज तथा आसान किस्तों पर ऋण मुहैया कराने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में मौलवी अब्दुल हक, सलाहुद्दीन अंसारी, शाहिद सौदागार, मौलवी नोमान, जावेद लुकमान, इमरान अहदम, मुख्तार अहमद, मु. मुर्तजा, मोहम्मद ताहिर, मु. हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed