फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Namamishamishan nirvana rupam, vibhum vyapakam brahma vedah swaroopam... the Shiva temple echoed

Mau News: नमामीशमीशान निर्वाण रूपं, विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदः स्वरूपम... से गूंजे शिवालय

Tue, 11 Aug 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Namamishamishan nirvana rupam, vibhum vyapakam brahma vedah swaroopam... the Shiva temple echoed
सावन के दूसरे सोमवार को नगर के मऊ महादेव मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद
मऊ। सावन माह के दूसरे सोमवार को नगर सहित जिले के शिवालय में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर शिव रुद्राष्टक केा पवित्र पाठ से गूंजते रहे। शिव भक्तों और कांवड़ियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बारिश में भींगते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालुओं ने घरों पर ही पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र और दूध आदि चढ़ा कर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

लोगों ने पूरे दिन भगवान का व्रत रखकर परिवार की तरक्की के लिए मन्नत मांगी। शीतला माता धाम के मुख्य पुजारी पं. दीपक महाराज के मुताबिक दिन भर में जिले के शिव मंदिरों पर 51 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। जबकि गत वर्ष 42 हजार भक्तों ने विभिन्न शिव मंदिरों पर जलाभिषेक किया था। प्रशासन की तरफ से जिले के 125 प्रमुख शिव मंदिरों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

नगर के महादेव घाट, शीतला माता धाम स्थित शिव मंदिर, पक्का पोखरा प्राचीन शिव मंदिर, कोपागंज गौरीशंकर शिव मंदिर, बारहदुअरिया शिव मंदिर, गाजीपुर तिराहा स्थित मंदिर, कतुआपुरा शिवाला आदि मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर से गंगा जल लेकर चले कांवड़िये सोमवार को पैदल ही लौटे और यहां स्थित शिवालयों में बोल बम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। उधर कई मंदिरों पर भक्तों ने रुद्राभिषेक सहित विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कर भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। रतनपुरा: स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के शिव मंदिराें पर आस्था का सैलाब उमड़ा नजर आया। बढ़ुआगोदाम: सावन के दूसरे सोमवार को बढुआगोदाम, ताजोपुर, बकवल, कहिनौर, इमिलियाडीह सहित विभिन्न इलाकों के शिव मंदिरों मेें कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।

बोझी। मांदी सिपाह बाजार स्थित मां कोईल मर्याद भवानी धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। मंदिर परिसर में पूरे माह 24 घंटे रामचरितमानस पाठ का पुण्य लाभ अर्जित किया।

सावन के दूसरे सोमवार को नगर के मऊ महादेव मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद

सावन के दूसरे सोमवार को नगर के मऊ महादेव मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed