फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   NALSA app will help for legal information

Mau News: कानूनी जानकारी के लिए नालसा एप करेगा मदद

Fri, 14 Apr 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
NALSA app will help for legal information
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में बृहस्पतिवार को जिला जज रामेश्वर की अध्यक्षता में असक्षम व्यक्तियों को विधिक सहायता उपलव्ध कराये जाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे अभिनय कुमार मिश्रा ने फ्रंट आफिस एवं नालसा एप के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नालसा एप भारत के समस्त नागरिकों को जिंदगी के किसी भी मोड़ पर सहायक है। पुलिस-थाना या कोर्ट-कचहरी के चक्कर से बचने में कानूनी सलाह की जरूरत होती है। ऐसे में नालसा यानी राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण का एक खास एप आपकी मदद करेगा। यहां आपको घर बैठे कानूनी सलाह मुफ्त मिलेगी। फोन पर लीगल एड एप के जरिए देश के किसी भी गांव या शहर से कानूनी सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

एप की सहायता से शीघ्र और सुनिश्चित कानूनी सेवा प्राप्त हो सकेगी। इसके माध्यम से लाभार्थी कानूनी सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस एप में आप अपनी व्यक्तिगत विवरल, केस डिटेल्स या डायरी नंबर के माध्यम से खोज सकते हैं। अगर आपकी कोई सवाल हो तो 15100 पर डायल कर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर पर सीधे बात भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed