फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nagar Panchayat five years ago but still far from development, Kopa Kohna

Mau News: पांच साल पहले नगर पंचायत में शामिल लेकिन अब भी विकास से कोसों दूर कोपा कोहना

Sun, 25 May 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat five years ago but still far from development, Kopa Kohna
कोपागंज। गांव से नगर के रूप में तब्दील वार्ड में कई साल बीतने के बाद भी विकास कोसों दूर है। इसमें कोपागंज नगर पंचायत का वार्ड नं. 13 कोपा कोहना पूर्वी है। इसे नगर में शामिल हुए पांच साल हो गए है। इसके बाद भी पांच हजार वार्डवासियों के लिए न तो सड़क बनी है और न ही जल निकासी के लिए नाली बनाया गया है। स्थिति यह है कि वार्ड में पेयजल के लिए छह महिने पहले ही ट्यूबेल और पाइप लाइन बिछाई गई लेकिन इसका लाभ वार्डवासियों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

कोपागंज नगर पंचायत में कुल 17 वार्ड हैं। 19 दिसम्बर 2019 को नगर पंचायत कोपागंज का विस्तारीकरण करके आसपास के छह गांवों कोपा कोहना ,हिकमा ,कछिकला ,राजपुरा भदसा मानोपुर लाडनपुर को भी नगर का हिस्सा बनाया गया। जुड़े गांव के लोगो को नगर पंचायत में जुड़ने के बाद अपने क्षेत्र के विकास की आस जगी थी लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी विकास कार्यों की धीमी गति देख लोगों का विश्वास टूट रहा है। वर्तमान में कोपा कोहना पूर्वी में जलजमाव ,रास्तों का जर्जर होना आदि समस्याएं दूर नहीं हो सकी है। अधिकांश विकास कार्य एक महीने से अधूरे पड़े है।
विज्ञापन

कोपा कोहना पूर्वी में स्थित धार्मिक पोखरे का सुंदरीकरण
कोपा कोहना पूर्वी में स्थित धार्मिक पोखरे का सुंदरीकरण करना है। इसके लिए लगभग 81 लाख रुपये तीन महीने पहले स्वीकृत कर 41 लाख का फंड भी जारी हो गया है लेकिन कार्य की गति ऐसी है की तीन प्रतिशत भी काम नहीं हुआ है। इससे लोगों में आक्रोश भरा हुआ है उनका कहना है की बरसात नजदीक है और लग रहा है कि इस साल भी पोखरे का सुंदरीकरण नहीं हो पायेगा। साथ ही छह महीने पहले लगा ट्यूबेल और पाइप लाइन बिछाने के बाद भी चालू नहीं हो सका है।लाखों का खर्च करने के बाद भी लोग पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कोसों से दूर, इससे बेहतर ग्राम पंचायत में होता वार्ड
वार्ड में विकास कार्य केवल कागजों पर होता दिख रहा है। पांच साल बीतने के बाद भी इस वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इससे बेहतर होता की यह वार्ड गांव में शामिल होता। मनोज जायसवाल
वार्ड में विकास कार्यों की धीमी गति है। जलनिकासी को लेकर वार्ड में कोई सुविधा नहीं है।- द्रोपदी राय
कोपा कोहना पूर्वी क्षेत्र में नाले का निर्माण और इंटरलाकिंग हो रहा है। इसे आधा अधूरा बनाकर कार्य काफी दिनों से बंद है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। - धर्मचंद

कोपा कोहना पूर्वी में सभी विकास कार्य केवल कागज पर पूरे हो रहे है। कोपा कोहना पूर्वी के मिश्राना में आरसीसी का कार्य पिछले छह महीने से हो रहा है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है अगर समय पर कार्य नहीं हुआ और बरसात शुरू हो गया तो लोगों को बरसात के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ेगा।- दीनदयाल चौरसिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed