{"_id":"6740cab4f4ee5e97e30d0804","slug":"nagar-palika-should-make-arrangements-for-drainage-and-water-supply-in-sahadatpura-mau-news-c-20-1-vns1054-799109-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सहादतपुरा में नाला और पानी की निकासी का प्रबंध करे नपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सहादतपुरा में नाला और पानी की निकासी का प्रबंध करे नपा
विज्ञापन
औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा के नाला और पानी की निकासी के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रबंध करें। साथ ही उद्योग उपायुक्त एनएच 29 पर बदुवा गोदाम औद्योगिक क्षेत्र के दक्षिण पश्चिम की तरफ साइफन बनाने के कारण हुई समस्या का समाधान करें। ये निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए। उद्योग उपायुक्त से कहा गया कि टीम का गठन कर भौतिक सत्यापन करते हुए मामले का निस्तारण कराकर कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं।
सीडीओ प्रशांत नागर की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णय के संबंध में जानकारी दी। साथ ही 15 बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें जिले में निवेश प्रस्तावों को लेकर इंटेंट और इनको धरातल पर लाने के संबंध में सीडीओ ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि इस समिति के साथ बैठक कर कॉमर्शियल प्रोडक्शन प्रस्ताव की संख्या में बढ़ोतरी करें। जिससे जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके।
बैठक में जबकि जनपद के औद्योगिक प्रतिष्ठानों के पंजीकरण के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने श्रम अधिकारी को पंजीकरण की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिया। वहीं पावरलूम/टैक्सटाइल्स उद्योग के विद्युत लोड एवं खपत के संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत को अभियान चलाकर विद्युत चोरी के विरुद्ध एफआईआर के अलावा नए कनेक्शन तथा उद्योग क्षेत्र में विद्युत से संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराएं जाने के निर्देश भी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिया गया। जबकि औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा मऊ के पार्क को विकसित किए जाने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, तहसीलदार सदर सहित उद्यमी उपस्थित रहे।