फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   My son-in-law is right, my daughter is wrong; my daughter apologizes after 20 minutes of counseling; case dismissed.

Mau News: मेरा दामाद सही, बेटी गलत, 20 मिनट की काउंसिलिंग में बेटी ने मांगी माफी, केस खारिज

Sun, 22 Feb 2026 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
My son-in-law is right, my daughter is wrong; my daughter apologizes after 20 minutes of counseling; case dismissed.
परिवार परामर्श की बैठक में मौजूद लोग।संवाद - फोटो : संवाद
मऊ। मेरा दामाद बहुत अच्छा है, मेरी बेटी ने जो भी मेरे दामाद और उसकी मां पर आरोप लगाया है वह बिल्कुल गलत है। मेरी बेटी ही गलत है तो वह दूसरों पर कैसे इल्जाम लगा सकती है। यह दलील रविवार को परिवार परामर्श की बैठक में सदस्यों के समक्ष अपने दामाद के साथ आई एक महिला ने अपनी बेटी की शिकायत पर दी। मामले में मां की इस दलील के बाद परिवार परामर्श के सदस्यों ने अलग से 20 मिनट तक दोनों पक्षों की काउंसिलिंग के दौरान शिकायत करने वाली बेटी टूट गई और अपना आरोप झूठा बताकर माफी मांगी।
विज्ञापन

इससे पहले महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति और उसकी सास उसे प्रताड़ित करते हैं, साथ ही उसके भरण पोषण के लिए उस कोई आर्थिक सहयोग नहीं देते है। इस मामले में महिला की मां अपने दामाद के साथ सदस्यों के समक्ष पहुंची और बताया कि उसकी बेटी 2 बच्चों की मां है अपने पति को छोड़कर वह किसी दूसरे युवक के साथ रह रही है। इस दौरान एक युवक ने अपनी सास के खिलाफ शिकायत की, बताया कि शादी के बाद से उसकी सास उसके घरेलू मामलों में अपनी बेटी को बहलाती है, जिससे उसके घर में आए दिन गृह क्लेश होता है।
विज्ञापन

5 में प्राथमिकी दर्ज, 12 फाइलें बंद
सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चली बैठक में 51 मामले की सुनवाई हुई, जिसमें 20 का निस्तारण किया गया। जबकि 5 मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया गया तो वहीं 12 फाइलें बंद कर दी गई। जबकि तीन दंपतियों ने आपसी गिले शिकवे को भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए। 31 मामलों में अगली तारीख तय की गई। बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद के साथ उपनिरीक्षक झिल्लू राम, महिला निरीक्षक मंजू सिंह, आरक्षी पूनम पाल तथा राजलक्ष्मी त्रिपाठी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed