{"_id":"6362be327752792051149cda","slug":"my-school-my-identity-program-will-start-in-the-district-mau-news-vns681603089","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शुरू होगा मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शुरू होगा मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम
विज्ञापन
मऊ। जिले में मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम शुरू होगा। जिले से दो प्राइमरी, दो जूनियर और एक कंपोजिट विद्यालय का इसके लिये चयन किया जायेगा। स्क्रीनिंग के बाद चयनित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को उत्कृष्टता का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। स्कूलों की फोटो, विवरण एससीईआरटी की वेबसाइट पर अपलोड की जायेगी। एससीईआरटी के निदेशक ने जिले के डायट प्राचार्य को इस आशय का पत्र जारी किया है।
जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय हैं। इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए प्रधानाध्यापक जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान को अपने विद्यालय में नाम ठहराव, सामुदायिक सहयोग से आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने आदि से संबंधित विवरण अधिकतम 500 शब्दों में लिख कर देंगे। इसके साथ ही चार फोटो भी होने चाहिए।
आठ नवंबर तक डायट में विवरण जमा कराना है। जिले से दो-दो प्राइमरी, जूनियर स्कूल के साथ एक कंपोजिट स्कूल का चयन होगा। डायट में तीन सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। स्कूल के चयन का आधार छात्र संख्या, औसत उपस्थिति, निपुण लक्ष्यों के मुकाबले छात्रों की संप्राप्ति और खेलकूद व सहगामी क्रियाओं में प्रतिभागिता आदि बनाया जायेगा।
विज्ञापन
सूचनाओं की पुष्टि अभिलेखों और स्थलीय निरीक्षण कर की जायेगी। यह प्रतियोगिता सिर्फ प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक के लिये ही है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से प्राप्त प्रविष्टयों का ही राज्य स्तर पर मूल्यांकन किया जायेगा। राज्य स्तर पर स्क्रीनिंग के बाद चयनित स्कूलों के प्रधानाध्यापक /प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दिया जायेगा। साथ ही इसका संकलन तैयार कराकर विभागीय वेबसाइट व अन्य माध्यमों से प्रचारित कराया जाएगा।
---------
मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम के तहत जिले से दो प्राइमरी, दो जूनियर और एक कंपोजिट विद्यालय का चयन होगा। स्क्रीनिंग के बाद चयनित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को उत्कृष्टता का प्रमाण पत्र दिया जायेगा। स्कूलों की फोटो सहित पूरा विवरण एससीईआरटी की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिये जिले के समस्त प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी किया गया है।
विकायल भारती, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान