फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   murdur

हत्या कर झाड़ियों के बीच फेंकी लाश मिलने से सनसनी

Thu, 16 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
murdur
कोपागंज/इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा मार्ग पर सड़क के किनारे चेरुईया गांव के पास मौजूद भूइधरिया बाबा के पोखरे के पास झाड़ियों में बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले और सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान होने से हत्या कर शव फेंके जाने का अनुमान लगाया गया। लेकिन लाश कई दिन पुरानी होने के कारण बुरी तरह से विकृत हो गई थी। इसके चलते शिनाख्त नहीं किया जा सका। कोपागंज -इंदारा मार्ग से जा रहे राहगीरों को चेरुईया के भुइधरिया बाबा के पोखरे के पास झाड़ियों से दुर्गंध आती महसूस हुई। राहगीरों ने दुर्गंध की दिशा में जाकर देखा तो झाड़ियों में एक अधेड़ का शव पड़ा दिखा। वृद्ध के शरीर पर केवल केसरिया रंग की गंजी और चढ्ढी थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शव पर धारदार हथियार से चोट के निशान दिख रहे थे। लेकिन शव सड़ जाने के कारण उसकी शिनाख्त करना संभव नहीं हुआ। मृतक के शरीर पर कपड़ों के नाम पर केवल चढ्ढी और बनियान होने से कई तरह की शंकाओं को बल मिल रहा था। एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि लाश किसी वृद्ध् की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों पर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed