मऊ में खूनी खेल: घर से बुलाकर युवती को गोली मारी, फिर खुद भी दे दी जान, सनसनीखेज वारदात से सिहर उठा गांव
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना थानाक्षेत्र में शुक्रवार शाम मनबढ़ किस्म के युवक ने पहले एक युवती को गोली मारी और फिर खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस सनसनीखेज वारदात से पूरा गांव सिहर उठा। गांव में लोग इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार की शाम खूनी खेल को अंजाम दिया गया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवसीपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक ने गांव की एक विवाहित युवती को घर के बाहर बुलाने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। युवती की छह माह पहले ही शादी हुई थी। दो लोगों की मौत की सूचना से पूरा गांव सिहर उठा।
देवसीपुर गांव निवासी सुधाकर (26) शुक्रवार की शाम करीब सात बजे गांव के बाहर सीवान में घूरा के घर के पास गया। कुछ देर बाद सुधाकर तथा घूरा की विवाहित पुत्री वंदना (24) का शव पड़ा मिला। सूचना पर सीओ राजकुमार तथा एसओ शैलेष सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया।
एसपी बोले- घटना की हो रही जांच
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के अनुसार, वंदना की मां तारा देवी ने अपने बयान में बताया कि सुधाकर ने पहले उनकी बेटी की गोली मार दी, जब उसकी मौत हो गई, तो खुद को भी गोली मार ली। बताया कि वंदना किसी बहाने से घर के बाहर निकली थी, इसी दौरान यह घटना हुई। एसपी ने बताया कि घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। इसकी जांच की जा रही है।
पढ़ेंः जौनपुर में 3 सगी बहनों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, नेत्रहीन है मां, पिता की हो चुकी है मौत
सुधाकर पर की जा चुकी है गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई
मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक ने किन हालात में यह कदम उठाया। गांव में लोग इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। गांव के लोगों के अनुसार, देवसीपुर गांव का सुधाकर मनबढ़ किस्म का युवक था। दो भाइयों में छोटे सुधाकर पर पुलिस प्रशासन ने करीब एक वर्ष पूर्व गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी।
लोग चर्चा करते सुने गए कि सुधाकर कुछ दिनों से असलहा लेकर गांव में घूमता था। उसके रवैये से परिवार वालों में भी नाराजगी थी। उधर, वंदना दो भाई-बहन थी। शुक्रवार की शाम छह बजे तक देवसीपुर में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में सात बजे हुर्ठ घटना के बाद गांव पुलिस फोर्स पहुंच गई।
मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारी
वंदना की के अनुसार घर के बाहर निकली वंदना को सुधाकर ने गोली मारी, उसके मरने के बाद खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलने पर सीओ राजकुमार, एसओ शैलेष सिंह ने घटनास्थल पर ग्रामीणों की आवाजाही रोक दी। फॉरेसिंक टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुटी रही। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवननाथ त्रिपाठी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
मोबाइल के रिकार्ड से खुलेगा सच
पढ़ेंः नशे में धुत पति ने पत्नी, पुत्री समेत चार को कमरे में बंद कर लगाई आग