{"_id":"834af9dd5e9ae2e18ffb059ff53609db","slug":"murder-hindi-news-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा बजाने के विवाद में सराफा कारीगर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा बजाने के विवाद में सराफा कारीगर की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश और पटाखा बजाने के विवाद को लेकर घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला गांव में दीपावली के दिन एक सराफा कारीगर की उसके पड़ोसियों ने राड से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने गांव के चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भटमिला गांव निवासी राजेश वर्मा (37)पुत्र रामनरायन वर्मा अमिला में एक सराफा कारोबारी के यहां कारीगर था। बुधवार की रात दीपावली की पूजा के बाद वह घर से बाहर बच्चों के साथ पटाखा बजा रहा था।
उसके पड़ोसी जो चुनावी रंजिश को लेकर पहले से नाराज थे ने मना किया तो दोनों में विवाद हो गया। इसी बीच घर में से लोहे की राड लाकर पड़ोसियों ने राजेश के सिर पर कई बार प्रहार किया। इससे वह वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
राजेश को बचाने गई उसकी पत्नी दुर्गावती बड़े भाई प्रकाश एवं पप्पू को भी लात घूसों से पीट कर घायल कर दिया। परिवारवाले राजेश को तत्काल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामनरायन की तहरीर पर पुलिस ने मारुति किंकर सिंह, गौरव वर्मा, आदित्य वर्मा व जितेश वर्मा के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक राकेश जायसवाल ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताते चलें कि राजेश वर्मा ने हाल में ही क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। उसके विरोध में पड़ोसियों ने एक प्रत्याशी उतारा जो जीत गया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले से ही तनाव था। इस बीच दीपावली पर दोनों के बीच हुए नोकझोंक ने बड़ी घटना करा दी।