फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Municipal Council for Better Ranking

बेहतर रैंकिंग के लिए जुटी नगर पालिका

Tue, 15 Jan 2019 11:01 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 15 Jan 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council for Better Ranking
नगर के बंधा रोड पर लगाया गया कूड़ेदान। - फोटो : mau
क्वालिटी कंट्रोल आफ इंडिया  की टीम स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के लिए नगर में कभी भी धमक सकती है। ऐसे में शहर को बेहतर रैंकिंग के लिए नगर पालिका नगर को साफ सुथरा रखने की कवायद में जुट गई है। 48 लाख की लागत से नगर में 2 हजार डस्टबीन रखवाने की तैयारी की जा रही है। हर गली, चौराहो और मोहल्ले में रखे कंटेनर को रंगरोगन भी कराया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है तो वहीं इंफोर्समेंट टीम को भी सर्वेक्षण खत्म होने तक रविवार की छुट्टी में भी ड्यूटी करने का फरमान जारी किया गया है।
विज्ञापन


 नगर पालिका द्वारा नगर को स्वच्छ रखने के उदेश्य से सभी 42 वार्डो में पिछले एक माह में गीला कचरा और सूखा कचरा संग्रहण के लिए एक ही स्टैंड में लगे 250 डस्टबीन लगाया गया है। इसके अलावा गाजीपुर तिराहा, भीटी चौक, बालनिकेतन मोड़, आजमगढ़ मोड़ सहित मुख्य मार्गो के अलावा वार्डो में 500 कंटेनर रखवाया गया है। वहीं इसके अलावा 250 कंटेनर के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। उधर इस माह कभी भी क्यूसीआई टीम के संभावित निरीक्षण और नगर को बेहतर रैंकिंग दिलाने को लेकर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है।
विज्ञापन


साथ ही इंफोर्समेंट टीम को भी सर्वेक्षण खत्म होने तक रविवार की छुट्टी में भी ड्यूटी पर तैनात रहने को कहा गया है। साथ ही उन्हें गंदगी फैलाने वाले, बिल्डिंग मैटेरियल रोड किनारे गिराने वाले और कचरा फेंकने वालों पर अर्थदंड लगाने के साथ ही कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है। इस बाबत सफाई निरीक्षक नरेश कुमार का कहना है कि स्वच्छता अभियान को लेकर टीम गठित करने के साथ बाजारों, वार्डो में डस्टबीन रखवाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed