फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mumbai Police raises many in gold smuggling

मुंबई पुलिस ने सोना तस्करी में कई को उठाया

Sun, 23 Jul 2017 12:24 AM IST
mau news
mau news Updated Sun, 23 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
मऊ। मुंबई के भीटी थाने की पुलिस को जिले के कई ऐसे कारोबारियों की तलाश है जो चोरी कर सोना बेचते हैं। बताया जाता है कि जिले का ही एक व्यक्ति जो कि मुंबई में एसी बनाने का काम करता है उसने वहां से कई किलो सोना चोरी कर लिया और उसे लाकर जिले के कई सराफा व्यापारियों को बेचा। मामले में मुंबई पुलिस गत दिनों भी आई थी और एक आरोपी को लेकर गई थी। शुक्रवार को भी जिले में मुंबई पुलिस आई कई आरोपियों को पकड़ा है। शनिवार को एक सराफा कारोबारी का मेडिकल मुआवना भी कराया गया। हालांकि इस संबंध में मुंबई पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है वहीं जनपद पुलिस भी महज एक व्यक्ति के उठाए जाने की बात कह रही है।जनपद पुलिस का कहना है कि मुंबई पुलिस को मदन गुप्ता नामक एक वांछित की तलाश थी जिसे गिरफ्तार कर वह ले गई है मामला मुंबई से ही किसी अपराध से जड़ा है।       
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के दतौली गांव का विकास नाम का  युवक मुंबई में रहकर एसी बनाने का काम करता था। गत दिनों उसने मुंबई के भीटी थाना क्षेत्र से कई किलो सोना पर अपना हाथ साफ कर दिया और वहां से भाग कर जिले में आ गया। जिले में वह सोने को कई दूकानदारों को बेचा। गत दिनों पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति को उठाकर ले गई थी। शुक्रवार को भी मुंबई पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए आई और हलधरपुर थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी मदन गुप्ता सराफा व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की माने तो मुंबई पुलिस ने नगर के एक व्यक्ति एवं चिरैयाकोट के एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है लेकिन न तो मुंबई पुलिस और न ही जनपद पुलिस इस बात को स्वीकार कर रही है। यही नहीं सूत्रों का यह भी मानना है कि रतनपुरा बाजार में सोना गलाने वाले एक व्यक्ति के यहां भी पुलिस ने छापा मारा था लेकिन आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने अन्य सराफा कारोबारियों के यहां से सोना भी बरामद किया है।  इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव का कहना है कि मामला मुंबई पुलिस का है। एक वांछित आरोपी मदन गुप्ता के गिरफ्तार करने की सूचना है। मुंबई पुलिस जिले में शुक्रवार को आई थी और आरोपी का ट्रांजिट रिमांड बनाकर मुंबई ले गई है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed