{"_id":"656f5adc24841700f5065c08","slug":"mukhtar-ansaris-mla-funds-spent-in-fake-school-mau-news-c-295-1-mau1001-5872-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फर्जी स्कूल में खपाई गई मुख्तार अंसारी की विधायक निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फर्जी स्कूल में खपाई गई मुख्तार अंसारी की विधायक निधि
विज्ञापन
कोपागंज। कोपागंज थाना क्षेत्र के चौबेपुर में फर्जी खतौनी-झूठा शपथ पत्र लगाकर विधायक निधि का दो साल से लाखों रुपये हड़पने को लेकर शिकायत की गई। जांच में मामला सही होने पर मंगलवार को जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के कनिष्ठ लिपिक सहायक की तहरीर पर कोपागंज पुलिस ने प्रबंधक और प्रधानाचार्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, बीते 2 दिसंबर को संपूर्ण समाधान दिवस के दिन तहसील मऊ में कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम एकौना निवासी सर्वानंद यादव पुत्र राम अवध ने जिलाधिकारी के समक्ष शिकायती पत्र सामने रखा। इसमें आरोप लगाया कि चौबेपुर स्थित किशनदेई विद्यालय का कोई अस्तित्व नहीं है। फर्जी खतौनी लगाकर फर्जी विद्यालय का नाम दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के विधायक निधि से धन आहरित कर हजम कर लिया गया है। मांग की इस मामले में जांच की जाए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर परियोजना निदेशक की ओर से जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि वर्ष 2003-04 और 2004 - 05 में किशुनदेई उच्च माध्यमिक विद्यालय चौबेपुर के भवन निर्माण के लिए तत्कालीन प्रबंधक ब्रह्मदेव चतुर्वेदी द्वारा फर्जी खतौनी और उनके पुत्र संजय चतुर्वेदी तत्कालीन प्रधानाचार्य द्वारा झूठा शपथपत्र प्रस्तुत कर तत्कालीन विधायक मुख्तार अंसारी के विधायक निधि से 50- 50 हजार रुपये निकाले गए। शिकायती पत्र के साथ खतौनी वही लगी है, जो किशुनदेई उ. मा. विद्यालय चौबेपुर को धनराशि निर्गत कराने के लिए 2003-04 व 2004-05 में तत्कालीन प्रबंधक की ओर से उपलब्ध कराई गई थी। खतौनी का सत्यापन तहसीलदार मऊ से कराया गया तो फर्जी साबित हुई। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण मऊ के कनिष्ठ सहायक गिरिजा शंकर ने ब्रह्मदेव चतुर्वेदी व उनके पुत्र संजय चतुर्वेदी पर मुकदमा दर्ज कराया है।