फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari's appearance before VC from Banda Jail

Mau News: बांदा जेल से वीसी से मुख्तार अंसारी की पेशी

Thu, 14 Dec 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari's appearance before VC from Banda Jail
मऊ। विधायक निधि और गैंगस्टर एक्ट के तीन मामलों में बुधवार को मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बांदा जेल से पेशी हुई। विधायक निधि के मामले में गवाह चंद्रशेखर उपस्थित हुआ। सीजेएम एमपी/एमएलए श्वेता चौधरी ने जिरह पूरी करने के लिए 10 जनवरी की तिथि नियत की है। वहीं गैंगस्टर के मामले में विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए के अवकाश पर रहने के कारण प्रभारी विशेष न्यायाधीश ने 22 दिसंबर की तिथि नियत की। पहले मामले में अभियोजन के अनुसार विधायक निधि के गबन के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की तहरीर पर सरायलखंसी थाने मे एफआईआर दर्ज हुई। मामले मे मुख्तार अंसारी, आनंद,बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर दिया है। इसमें साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। मामले में गवाह चंद्रशेखर उपस्थित हुआ, उसकी जीरह हुई। जीरह पूरी नहीं हो सकी। सीजेएम ने मामले में जीरह के लिए 10 जनवरी की तिथि नियत किया।दूसरा मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है। असलहा मामले में दर्ज एफआईआर को आधार बनाकर मुख्तार अंसारी व अन्य के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई। मामला विशेष न्यायाधीश एमपी /एमएलए कोर्ट के न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। प्रभारी विशेष न्यायाधीश ने शेष साक्ष्य के लिए 22 दिसंबर की तिथि नियत किया। तीसरा मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार राम सिंह मौर्य और सिपाही सतीश की हत्या के मामले को आधार बनाकर मुख्तार अंसारी व अन्य के विरुद्ध तत्कालीन थानाध्यक्ष संदीप सिंह की तहरीर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुआ था। मामला विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए की कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। जिसमें साक्ष्य की कार्रवाई चल रही है। प्रभारी विशेष न्यायाधीश ने मामले में 22 दिसंबर की तिथि नियत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed