फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari produced through video conferencing in Ashala case

Mau News: असलहा मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई मुख्तार अंसारी की पेशी

Wed, 03 May 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari produced through video conferencing in Ashala case
मऊ। असलहा के मामले में बुधवार को बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी हुई। मामले में साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। एफआईआर लेखक कोर्ट में उपस्थित हुए, लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते सीजेएम एमपी/एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी ने मामले में साक्ष्य के लिए 10 मई की तिथि नियत की है। मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले की विवेचना कर मुख्तार अंसारी सहित छह लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट मे प्रेषित किया। मामले के एक आरोपी की मौत हो चुकी है। मामला सीजेएम एमपी/एमएलए की कोर्ट में विचाराधीन है। इसमें साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। सीजेएम ने साक्ष्य के लिए 10 मई की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed