फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari gang's prize shooter arrested in police encounter

Mau News: मुख्तार अंसारी गिरोह का इनामी शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 07 Oct 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari gang's prize shooter arrested in police encounter
मऊ। माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के नजदीकी व मन्ना सिंह हत्याकांड में गवाह राम सिंह मौर्या व गनर की हत्या में शामिल एवं गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार इनामिया शूटर रामदुलारे को पुलिस ने दक्षिण टोला थाना के मतलूपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया। पुलिस से चालान न्यायालय किया। वह चंदौली जनपद के सकलड़ीहा थाना के पवरा का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस व थाना दक्षिण टोला पुलिस ने बृहस्पतिवार रात 10 बजे चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मतलपुर मोड़ के पास से मुख्तार अंसारी के गिरोह आईएस 191 का नजदीकी अभियुक्त काे गिरफ्तार किया। वह 2010 से गैंगस्टर एक्ट में फरार था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके कब्ज से एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद किया गया। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त 2010 में रानीपुर थाना के फत्तेपुर निवासी चर्चित मन्ना सिंह हत्याकांड में गवाह राम सिंह मौर्या व गनर सतीश कुमार की हत्या में शामिल था। इस पर चंदौली के सकलड़ीहा थाना और जनपद के दक्षिण टोला थाना में मुख्तार अंसारी सहित उसके अन्य गुर्गों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी अमित मिश्रा, उप निरीक्षक आनंद सिंह चौहान, विनोद यादव, बब्बन सिंह चौहान, अनिरुध्द सिंह, अविनाश घर दूबे, बृजेश मौर्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed