फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari close aide arrested for demanding extortion from Gram Pradhan in mau

Mau: प्रधान से रंगदारी मांगने में मुख्तार अंसारी का करीबी गिरफ्तार, कहा था- एक लाख दो, नहीं तो तेरी खैर नहीं

Wed, 18 Oct 2023 09:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 Oct 2023 09:22 PM IST
सार

मऊ जिले के खरगजेपुर गांव के प्रधान से रंगदारी मांगने के मामले में मुख्तार अंसारी के करीबी सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में मुख्तार के करीबी को गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari close aide arrested for demanding extortion from Gram Pradhan in mau
पुलिस की गिरफ्त में रंगदारी मांगने का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के खरगजेपुर गांव के प्रधान से प्रधान से रंगदारी मांगने के मामले में मुख्तार अंसारी के करीबी सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में मुख्तार के करीबी को गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया।

विज्ञापन


मुकदमे के अनुसार बृजेश सिंह पुत्र स्व. कमल सिंह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खरगजेपुर गांव के निवासी है और वर्तमान में वह ग्राम प्रधान है। बृजेश का आरोप है कि बीते पांच और छह माह पहले मेरे गांव के राजेश सिंह उर्फ राजन और उमेश सिंह पुत्रगण स्व. रामवृक्ष सिंह ने पुलिस लाइन, मऊ स्थित परदहा ब्लाक रोड पर मेरी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। 

विज्ञापन

एक लाख रुपये एक हफ्ते के अंदर पहुंचा दे नहीं तो..

मुझसे कहा कि तुम्हारे पास बहुत पैसा है। ब्लॉक पर अकेले आते-जाते हो। यदि सुरक्षित रहना चाहते हो तो एक लाख रुपये दे दो, नहीं तो तुम्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा। बृजेश का कहना है कि उन्होंने डरकर आरोपियों को एक लाख रुपये दे दिया था। इसके बाद 16 अक्टूबर को मेरे मित्र रविंद्र सिंह मऊ किसी काम से आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी मोड़ के पास राजेश सिंह और उमेश सिंह ने रविंद्र सिंह को गाली देते हुए कहा कि अपने मित्र बृजेश सिंह प्रधान से कह दो कि पहले की तरह एक लाख रुपये एक हफ्ते के अंदर पहुंचा दे, नहीं तो जान से हाथ धो बैठेगा। अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर राजेश सिंह उर्फ राजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह आरोपी मुख्तार अंसारी का करीबी है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed