फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari appeared before VC in four cases

Mau News: चार मामलों में वीसी से हुई मुख्तार अंसारी की पेशी

Wed, 22 Nov 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari appeared before VC in four cases
मऊ। विधायक निधि, असलहा प्रकरण और गैंगस्टर समेत चार मामलों में बुधवार को मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बांदा जेल से पेशी हुई। सीजेएम एमपी/एमएलए श्वेता चौधरी ने साक्ष्य के लिए विधायक निधि के मामले में 29 नवंबर और असलहा मामले में छह दिसंबर की अगली तिथि नियत की। वही, गैंगस्टर के दो मामलों में विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए दिनेश चौरसिया ने छह दिसंबर की तिथि नियत की है। पहला मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार विधायक निधि के गबन के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की तहरीर पर सरायलखंसी थाने मे एफआईआर दर्ज हुई। मामले मे मुख्तार अंसारी, आनंद,बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर दिया है। इसमें साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। गवाह चंद्रशेखर गुप्ता का बयान दर्ज हुआ लेकिन अधिवक्ताओं के हड़ताल के कारण जिरह नहीं हुई। सीजेएम ने मामले में 29 नवंबर की तिथि नियत किया। दूसरा मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज हुआ। जिसमें पुलिस ने मामले की विवेचना कर मुख्तार अंसारी सहित छह लोगों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया। एक आरोपी की मौत हो चुकी है। मामला एसीजेएम एमपी/एमएलए की कोर्ट में विचाराधीन है, जिसमें साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। सीजेएम ने शेष साक्ष्य के लिए छह दिसंबर की तिथि नियत किया।तीसरा मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है। असलहा मामले में दर्ज एफआईआर को आधार बनाकर मुख्तार अंसारी व अन्य के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई। मामला विशेष न्यायाधीश एमपी /एमएलए कोर्ट के न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। एडीजे ने शेष साक्ष्य के लिए 6 दिसंबर की तिथि नियत किया। चौथा मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार राम सिंह मौर्य और सिपाही सतीश की हत्या के मामले को आधार बनाकर मुख्तार अंसारी व अन्य के विरुद्ध तत्कालीन थानाध्यक्ष संदीप सिंह की तहरीर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुआ था। मामला विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए की कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। जिसमें साक्ष्य की कार्रवाई चल रही है। विशेष न्यायाधीश ने मामले में 6 दिसंबर की तिथि नियत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed