{"_id":"5ed7d87e8ebc3e90984dc137","slug":"muhammadabad-gohna-chc-seal-mau-news-vns528196271","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ/मुहम्मदाबाद गोहना। सीएचसी अधीक्षक मुहम्मदाबाद गोहना के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें आईसोलेट करते हुए पूरे सीएचसी परिसर को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। साथ ही चिकित्सीय व्यवस्था बदहाल न हो उसके लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम भेजने के साथ डॉ. अजय यादव को प्रभारी को प्रभार सौंपा गया है। वहीं कोविड अस्पताल परदहा के 23 लोगों को आई रिपोर्ट निगेटिव मिलने से स्वास्थ्य महकमा में कुछ हद तक राहत मिली।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र प्रभारी के पॉजीटिव मिलने के बाद पूरे सीएचसी परिसर को अगले 24 घंटे के सील करते हुए सैनिटाइज कराया जा रहा है। बताया कि सीएचसी के सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को होमक्वारंटीन कर उनका सैंपल दुबारा लेकर भेजा जा रहा है। 24 घंटे बाद अस्पताल खुलने के बाद चिकित्सीय व्यवस्था के संचालन के लिए डॉ. अजय यादवक को केंद्र प्रभारी का चार्ज देने के साथ जिला मुख्यालय से एक मोबाइल मेडिकल यूनिट भेजी गई है। बताया कि पॉजीटिव मिले केंद्र प्रभारी ने खुद अपना तथा अन्य 28 स्वास्थ्य कर्मियों का सैंपल बीते 28 मई को भेजा था। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है, जबकि प्रभारी पॉजीटिव मिले है। बताया कि दुबारा सीएचसी के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों का सैंपल भेजा जा रहा है।
कोविड अस्पताल में सभी की रिपोर्ट निगेटिव
मऊ। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि 28 मई को ही जिले के कोविड अस्पताल एल-1 परदहा में तैनात 23 चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार को आई रिपोर्ट में सभी निगेटिव मिले है।
विज्ञापन
बेहद जागरूक डाक्टर है प्रभारी
मुहम्मदाबाद गोहना। पॉजीटिव मिले प्रभारी न केवल अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ है। बल्कि बरामदपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किए गए लोगों को उत्साहित के लिए उन्हें योगा कराने के साथ उन्हें मोडिवेट करते थे। उनकी सक्रियता के चलते वह काफी चर्चित डाक्टरों में शुमार है। जिसके चलते उनके पॉजीटिव होने के बाद उनकी सलामती के लिए लोग आपस में चर्चा करते दिखे।