फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mud houses collapsed

दर्जन भर कच्चे मकान गिरे

Thu, 29 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Thu, 29 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
mud houses collapsed
दर्जन भर कच्चे मकान गिरे
जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार की रात झमाझम हुई बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल गए, वहीं भारी जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जन भर कच्चे मकानों ढहने से भारी नुकसान हुआ है। लोग खुले आसमान में रहने को विवश हैं। उधर, सरायलखंसी थाना क्षेत्र का पिपरीडीह रेलवे क्रासिंग से नई बस्ती, पिपरी, हासपुर, मङईया को जाने वाला एप्रोच मार्ग तेज बारिश से तीन मीटर तक बह गया।
विज्ञापन


लंबे समय बाद जिले में मानसून सक्रिय होने से किसानों के चेहरे पर चमक है। बुधवार की रात को भारी बारिश होने से फसलों को काफी लाभ पहुंचा है। दूसरी ओर कच्चे मकानों के गिरने से काफी नुकसान पहुंचा है। हलधरपुर थाना क्षेत्रके जमालपुर गांव निवासी वीरेंद्र राय पुत्र स्व. रामनवल राय का कच्चा मकान बुधवार की रात ढह गया। घर में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। इसी क्रम में हलधरपुर थाना क्षेत्र के जगदीपुर गांव में बारिश के चलते कई खपरैल के मकान गिर गए। जगदीपुर गांव के दलित बस्ती में सुरेश पुत्र भिखारी, गुलाब पुत्र विजई, हरिनाथ पुत्र फूलबदन, रामअवध पुत्र बंजी, राजकुमारी पत्नी नागेंद, सूर्यनाथ पुत्र सुंदर, माधुरी पत्नी रमाकांत, उर्मिला पत्नी रामनाथ आदि लोगों का कच्चा मकान गिर गया। इसमेें रखा हजारों मूल्य का सामान नष्ट हो गया। इसी तरह इटैली निवासी अरविंद राम की चहारदीवारी गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबारी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश होने के दर्जन भर कच्चे मकान ध्वस्त हो गए। बुधवार की रात हुई भारी बारिश में दुबारी हरिजन बस्ती निवासी हदय नारायण पुत्र शिवनरेश प्रसाद, जनक प्रसाद पुत्र संपति, दुबारी नयी बस्ती निवासी मुन्नी चौहान पुत्र कन्हैया चौहान, दुबारी धुस निवासी रवि पुत्र चन्नर, महाबल पुत्र पतरु, ललनप पुत्र बिहारी, राम हरख पुत्र राम ध्यान का कच्चा मकान गिर गया।

अब लोग खुले आसमान में रहने को विवश हैं। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार बुधवार की रात भारी बारिश से काफी तबाही हुई है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र का पिपरीडीह रेलवे क्रासिंग से नई बस्ती, पिपरी, हासपुर, मङईया को जाने वाला एप्रोच मार्ग तेज बारिश से तीन मीटर तक बह गया।सङ़क बहने की जानकारी लोगों को सुबह में हुई। सङक कटने की वजह से आधा दर्जन गांव के लोगों को काफी घूमकर आना जाना पड़ रहा है।


क्षेत्र के हीरा राम, गुड्डू सिंह, राकेश गुप्ता ने सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है।कुसुम्हा संवाददाता के अनुसार बारिश से दोहरीघाट थाना क्षेत्र के फरसरा खुर्द में राजेंद्र शर्मा पुत्र रामजतन, अजय शर्मा पुत्र गंगा शर्मा की पुश्तैनी कच्चा मकान गिर गया। ग्रामीणों ने परिवारजनों को बाहर निकाला। लेकिन मकान में रखा हजारों मूल्य का सामान नष्ट हो गया। जिससे परेशानी बढ़ गई है।   ये खुले आसमान के नीचे आ गये हैं। प्रश्‍ाासन से सहायता की मांग   की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed