{"_id":"5c44b061bdec2229c12b7dbf","slug":"mubarakpur-defeats-karthi-jaffarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारकपुर ने दी कुर्थी जाफरपुर को शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारकपुर ने दी कुर्थी जाफरपुर को शिकस्त
Sun, 20 Jan 2019 11:01 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदहां ब्लॉक के रैकवारेडीह में शनिवार को डे नाईट पुर्वांचल वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बबुआपुर ग्राम प्रधान विनोद यादव ने किया। फाइनल में मुबारकपुर ने कुर्थीजाफरपुर को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
मुख्य अतिथि ने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच बुजुर्गा गाजीपुर और चिरैयाकोट टीम के बीच खेला गया। जिसमें बुजुर्गा की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में मुबारकपुर, कुर्थीजाफरपुर, कनसोपटना, उत्सर्ग बलिया, गुमा गाजीपुर, बुजुर्गा गाजीपुर, जहानागंज, चिरैयाकोट सहित आठ टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
मुकाबला शनिवार की देर रात तक चलता रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मुबारकपुर तथा कुर्थीजाफरपुर के बीच खेला गया। जिसमें मुबारकपुर की टीम विजेता बनी। विजेता तथा उपविजेता टीम को पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिव प्रताप यादव ट्राफी तथा चार हजार रुपये नकदी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मजीबू रहमान, मोहम्मद साहिद, रामधनी श्रीवास्तव, नुरूल, कृष्णमुरारी मद्धेशिया, अमन, भोला यादव आदि मौजूद रहे।