फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mother's treasure distributed on Annakoot festival in Shitala Mata Dham

Mau News: शीतला माता धाम में अन्नकूट महोत्सव पर बंटा मां का खजाना

Tue, 21 Nov 2023 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Mother's treasure distributed on Annakoot festival in Shitala Mata Dham
मऊ। नगर के शीतला माता धाम पर पहली बार अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मां का खजाना श्रद्धालुओं में बांटा गया। वहीं, हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। अन्नकूट महोत्सव में सर्वप्रथम मां शीतला का मां अन्नपूर्णा जी के स्वरूप में भव्य शृंगार किया गया।
विज्ञापन

वहीं, गर्भगृह को फूलों और सजावट के सामान से आकर्षक रूप से सजाया गया। इसके बाद फलों और 56 भोग लगाया गया। मंदिर में पूजन के लिए यजमान के रूप में निखिल वर्मा और उनकी पत्नी सोनम वर्मा मौजूद रहीं। इस दौरान मंदिर पुजारी मनोज उपाध्याय ने पूजन अर्चन के बाद आरती संपन्न कराया। इसके बाद मौजूद श्रद्धालुओं को मां के खजाने स्वरूप अक्षत और सिक्का प्रदान किया गया। इसके बाद, मंदिर परिसर में ही भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

वहीं देर रात तक मंदिर परिसर में देवी जागरण का आयोजन हुआ। पुजारी मनोज उपाध्याय ने बताया कि मऊ में पहली बार संपन्न हुए अन्नकूट महोत्सव में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।आने वाले दिनों में इसको और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इस दौरान सोनू मद्धेशिया, रजत मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, अरविंद, विनोद गुप्ता, नंदलाल, रवि, शीतल सिंह बैरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed