फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mother Power Act will strengthen the rights of half the population: Ramashray Maurya

मातृ शक्ति अधिनियम से आधी आबादी के अधिकार होंगे मजबूत : रामाश्रय मौर्य

Thu, 16 Apr 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mother Power Act will strengthen the rights of half the population: Ramashray Maurya
नगर के मातृश​क्ति अ​धिनियम के समर्थन में निकली स्कूली रैली में शामिल महिलाएं।स्रोत- स्वयं - फोटो : हादसे के बाद गिलौला सीएचसी परिसर में बिलखते परिजन।
मातृ शक्ति अधिनियम के समर्थन में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा ने स्कूटी रैली का आयोजन किया। रैली सुबह नौ बजे निकली, जो गाजीपुर तिराहा से होकर गायघाट तक गई। रैली में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि मातृ शक्ति अधिनियम से महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और अधिकार मजबूत होंगे। रैली के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचा है। महिलाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व करने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव मातृ शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध रही है। महिलाओं की भागीदारी के बिना राष्ट्र निर्माण की कल्पना अधूरी है। यह रैली समाज में महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि मातृ शक्ति देश और समाज की आधारशिला है। केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं का बढ़ता आत्मविश्वास नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
रैली में संगीता द्विवेदी, नूपुर अग्रवाल, पूजा राय, प्रीतुलता पांडेय, मीना अग्रवाल, रोली सिंह, नेहा कपूर, माला मद्धेशिया, ऋचा त्रिपाठी, सोनल राय, नीलम सर्राफ सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर राघवेंद्र राय शर्मा, सुधांशु सिंह, सचिंद्र सिंह, प्रतीक जायसवाल, सुनील यादव, कृष्णकांत राय, राकेश तिवारी, संजय मौर्या, आकाश मल्ल एवं जशवंत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed